नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है| दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक निशान तक पहुंच गया है| दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में AQI 563 है जो खतरनाक.. नोएडा (यूपी) में एक्यूआई 562 है| राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी गंभीर होने की वजह से धुंध है।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में AQI 563 (गंभीर) श्रेणी में है, एयरपोर्ट (T3) क्षेत्र में AQI 489 (गंभीर) श्रेणी में, गुरुग्राम में AQI 539(गंभीर) श्रेणी में और नोएडा में AQI 562 (गंभीर) श्रेणी में है।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 472 (गंभीर) श्रेणी में है।
Delhi Air pollution: दिल्ली-एनसीआर में तत्काल प्रभाव से GRAP-4 लागू
NCR में बढ़ते प्रदूषण के कारण के कारण गौतमबुद्धनगर जनपद में संचालित समस्त बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा-1 से 8 तक की कक्षाएं 8 नवंबर तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन संचालित होंगी| ज़िला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्धनगर ने गुरुवार को यह जानकारी दी थी|