अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र में अमरूद चुराने के आरोप में 2 लोगों ने 25 वर्षीय एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह घटना गंगीरी थाना इलाके के मनेना गांव की है। शनिवार दोपहर (5 नवंबर 2022 को) मनेना गांव के ओम प्रकाश पुत्र नेत्रपाल सिंह ने गांव के ही एक अमरूद के बाग से अमरूद तोड़ लिए। इस दौरान बाग की रखवाली कर रहे दो लोगों ने देख लिया|
युवक (ओम प्रकाश) को बाग की रखवाली करने वाले बनवारीलाल और भीमसेन ने ने पकड़ लिया और उसके साथ गालीगलौज करते हुए लाठी- डंडे से पीट-पीट कर धमरा कर दिया। इतना मारा कि वो अचेत होकर वहीं पर गिर पड़ा| युवक (ओम प्रकाश) के दोस्तों ने ओमप्रकाश के परिवार को इस बात की जानकारी दी|
भाई की पिटाई की खबर पाकर सत्यप्रकाश मौके पर गया। सत्यप्रकाश ने इसकी सूचना गंगीरी थाने को दी| मौके पर पहुंचे परिवार के लोग ओमप्रकाश को अस्पताल लेकर पहुंचे...वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| पोस्ट मार्टम के बाद शनिवार देर शाम शव परिवार को सौंप दिया गया|
इन मामले में गंगीरी थाना पुलिस ने दोनों आरोपी बनवारीलाल निवासी हुसैपुर और भीमसेन पुत्र भूदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है| दोनों पर एससी-एसटी एक्ट और हत्या की धारा 302 के तहत केस दर्ज किर लिया गया है|
सर्कल ऑफिसर एके पांडे ने कहा, "हमारे पास मारपीट की सूचना आई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित को अस्पताल ले गए। उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।अभियोग पंजीकृत कर 2 लोगों को गिरफ़्तार किया है।"आगे की जांच जारी है