मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Gopalganj Bypoll Result: यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट भाजपा ने रखी बरकरार, अमन गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 34298 वोटों से हराया

लखीमपुर खीरी: Gola Gokrannath Bypoll Result 2022: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी ने समाजवादी पा…

Gopalganj Bypoll Result: यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट भाजपा ने रखी बरकरार, अमन गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 34298 वोटों से हराया
Gopalganj Bypoll Result: यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट भाजपा ने रखी बरकरार, अमन गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 34298 वोटों से हराया | फ़ोटो: TVL News

लखीमपुर खीरी: Gola Gokrannath Bypoll Result 2022: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने बड़ी जीत हासिल की है।  भाजपा प्रत्याशी ने समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी को 34,298 वोट के अंतर से हराया है। अमन के पिता अरविंद गिरी ने विधानसभा चुनाव 2022 में विनय तिवारी को 29,294 वोटों के मार्जिन से हराया था।



चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट किया कि ,उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी ने 34,298 मतों के अंतर से जीत हासिल की।



गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में मिली जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई दी| योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया,''उत्तर प्रदेश  की गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर उप चुनाव में उत्तर प्रदेश भाजपा की विराट विजय की सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रतीक है। आभार गोला गोकर्णनाथ वासियो!



उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा, "गोला गोकर्णनाथ में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में अमन गिरी को बड़ी जीत मिली है। मैं वहां के मतदाता भाई-बहनों को बधाई देता हूं कि उन्होंने भाजपा को आशीर्वाद दिया। मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर गोला क्षेत्र की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे|



बता दें कि, देश में 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को उपचुनाव हुए थे | आज रविवार को सात सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं| इस उपचुनाव में कांग्रेस को नुकसान पहुंचा है और दोनों सीटें आदमपुर और मुमुगोड गंवानी पड़ी हैं|  7 सीटों के नतीजों में चार सीटों पर बीजेपी, एक-एक सीट पर शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे), आरजेडी और टीआरएस ने जीत हासिल की है| अंधेरी ईस्ट सीट पर उद्धव गुट की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने एकतरफा और सबसे बड़ी जीत हासिल की है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।