Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (6 नवंबर को) 60 वां दिन है। कांग्रेस सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 60वें दिन मेडक जिले के अल्लादुर्ग में पैदल चलना शुरू किया।
दक्षिण भारत के पांच राज्यों में दो महीने तक पदयात्रा के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' सोमवार की शाम (7 नवंबर को) तेलंगाना की सीमा से लगे नांदेड़ जिले के मदनूर नाका के जरिए महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।
यात्रा इस वक्त तेलंगाना में है| यह पदयात्रा 23 अक्टूबर, 2022 की सुबह तेलंगाना में प्रवेश हुई थी| यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से गुजरते हुए तेलंगाना पहुंची है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।
रविवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा' के 60वें दिन वरिष्ठ वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण इसमें शामिल हुए। पार्टी ने बताया कि अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण के लिए संघर्ष करने वाले संगठन मडिगा आरक्षण पोराटा समिति (एमआरपीएस) के नेता मांडा कृष्ण मडिगा ने भी रविवार सुबह मेडक जिले के अल्लादुर्ग से फिर से शुरू हुई इस पदयात्रा में हिस्सा लिया।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘यह ‘भारत जोड़ो यात्रा' का 60 वां दिन है और हर सुबह की तरह यात्रा मैसूर के सेवा दल के ‘प्यारी जन' के साथ राष्ट्र गीत, ध्वज गीत और राष्ट्रगान के गायन से शुरू हुई।