अलवर: राजस्थान के अलवर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,“भाजपा नेताओं के बच्चें बच्चें 'इंग्लिश मीडियम स्कूल' में जाते हैं| विरोध करते है स्कूलों में अंग्रेजी नहीं होनी चाहिए| अंग्रेजी के खिलाफ बात करते हैं। ये (भाजपा नेता) नहीं चाहते हैं कि देश के गरीब का बच्चा अंग्रेजी सीखे| राहुल गांधी ने कहा,“ हिंदी समेत अन्य भाषाएं भी सीखनी चाहिए| आप दुनिया के दूसरे देशों में जाएंगे तो वहां आपको अंग्रेजी में बात करनी पड़ेगी| हिंदी काम नहीं आएगी, वहां अंग्रेजी ही काम आएगी|
अलवर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,“ भाजपा के नेता जहां भी जाते हैं, अंग्रेजी के खिलाफ बात करते हैं। स्कूलों में अंग्रेजी नहीं होनी चाहिए। कभी आप उनसे पूछिए की उनका बेटा किस स्कूल में पढ़ता है? इनके सभी CM, सांसदों, विधायकों के बच्चें अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जाते हैं| ये नहीं चाहते हैं कि देश के गरीब का बच्चा अंग्रेजी सीखे।
राहुल गांधी ने कहा,“ मैं ये नहीं कहता कि हिंदी या अन्य भाषाएं नहीं सीखनी चाहिए मगर आपको दुनिया के दूसरे देशों से बात करनी है तो वहां हिंदी काम नहीं आएगी, वहां अंग्रेजी ही काम आएगी|
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी के नेता, जहाँ भी जाते हैं, अंग्रेजी के खिलाफ़ बात करते हैं। स्कूलों में अंग्रेजी नहीं होनी चाहिए। ये जो बीजेपी के नेता कहते हैं, अंग्रेजी नहीं होनी चाहिए, उनके पास जाइए, उनसे पूछिए कि भईया, आप यह बात तो अच्छी कर रहे हो, मगर आपका बेटा कौन से स्कूल में जाता है? क्या इंग्लिश मीडियम में जाता है, हाँ या न ? (जनता ने कहा- हाँ हाँ।
इनके सारे के सारे बच्चे अमित शाह जी से लेकर इनके सब चीफ मिनिस्टर्स के बच्चे, सांसदों के बच्चे, सब विधायकों के बच्चे, सारे के सारे इंग्लिश मीडियम स्कूलों में जाते हैं और भाषण देते हैं कि भईया, अंग्रेजी किसी को नहीं बोलनी चाहिए। ये नहीं चाहते हैं कि हिंदुस्तान का गरीब, किसान का बेटा, मजदूर का बेटा, अंग्रेजी सीखे।
इसका कारण है, क्योंकि वो चाहते हैं कि आप बड़े सपने न देखो। आप खेत में से न निकलो। आप मजदूरी से बाहर न निकलो। इसीलिए ये आपसे कहते हैं, अंग्रेजी मत पढ़ो। मैं ये नहीं कह रहा हूँ कि हिंदी नहीं पढ़नी चाहिए, जरूर पढ़नी चाहिए। तमिल पढ़नी चाहिए, हिंदी पढ़नी चाहिए, मराठी पढ़नी चाहिए, हिंदुस्तान की सब भाषाएं पढ़नी चाहिए, मगर अगर आप बाकी दुनिया से बात करना चाहते हो, चाहे वो अमेरिका के लोग हों, जापान के लोग हों, इंग्लैंड के लोग हों, तो वहाँ हिंदी काम नहीं आ पाएगी। वहाँ अंग्रेजी ही काम आएगी |
राहुल गांधी ने कहा,“ हम चाहते हैं कि हिंदुस्तान के गरीब से गरीब किसान का बेटा, एक दिन जाकर अमेरिका के युवाओं से कॉम्पटीशन करे और उनको उन्हीं की भाषा में हराए। ये हमारा दृष्टिकोण है, इसलिए यहाँ पर मुझे बहुत खुशी हुई है कि राजस्थान में 1,700 इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किए गए हैं और 10,000 अंग्रेजी के टीचर रिक्रूट किए गए हैं।
राजस्थान के हर बच्चे को इंग्लिश की अपॉर्चुनिटी मिलनी चाहिए। हर बच्चे को लगना चाहिए कि मैं हिंदी सीख सकता हूँ, मैं अपनी मातृभाषा सीख सकता हूँ, मगर मैं पूरी दुनिया के साथ कम्युनिकेट कर सकता हूँ, मैं पूरी दुनिया के साथ बातचीत कर सकता हूँ। अगर मुझे जरूरत पड़ी तो अमेरिका में जाकर मैं हिंदुस्तान का झंडा फहराऊँगा।
रैली में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा,“लोग जब इस यात्रा में Rahul Gandhi जी से मिलकर जा रहें हैं तो इस आशा और विश्वास के साथ जा रहें हैं कि इस देश में हमारी कोई सुनने वाला है, हमारा संरक्षण करने वाला है जो इस देश को टूटने नहीं देगा, लोकतंत्र को खतरे में नहीं पड़ने देगा| डोटासरा ने कहा,“राहुल जी के ऊर्जावान उद्बोधन को सुनने के लिए उमड़े जनसैलाब का जोश एवं उत्साह देश में शांति, सद्भाव, खुशहाली और विकास का नया इतिहास अध्याय लिखेगा।