मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के साथ अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज

अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज ने एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के साथ मिलकर अपनी बहुप्रशंसित ओरिजिनल फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव का प्रीमियर भारत, यूके,यूएस यूऐई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सिनेमाघर…

एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के साथ अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज
एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के साथ अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज | फ़ोटो: TVL News


अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज ने एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के साथ मिलकर अपनी बहुप्रशंसित ओरिजिनल फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव  का प्रीमियर भारत, यूके,यूएस यूऐई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों में 28 फरवरी, 2025 को करने की घोषणा की है।


यह फिल्म महाराष्ट्र राज्य के एक छोटे शहर मालेगांव में बनी है और वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है।


एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव  का निर्माण रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती ने किया है।


फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है और पटकथा वरुण ग्रोवर ने लिखी है। इसमें आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा जैसे टैलेंटेड कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।


टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF), 68वां BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल, पाल्म स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सराहना प्राप्त करने के बाद, यह भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी—मानवीय रिश्तों, मित्रता और फिल्म निर्माण की परिवर्तनकारी शक्ति को दर्शाती है


जो 28 फरवरी को भारत, यूके,यूएस यूऐई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। सिनेमाघरों में अपने प्रदर्शन के बाद, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव का डिजिटल प्रीमियर प्राइम वीडियो पर होगा,


जो भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में दर्शकों तक पहुंचेगा।


सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, मालेगांव के एक शौकिया फिल्म निर्माता नासिर शेख के जीवन पर आधारित फिल्म है। मालेगांव के निवासी अपनी रोजमर्रा की थकान और संघर्ष से बचने के लिए बॉलीवुड सिनेमा की ओर रुख करते हैं।


नासिर को मालेगांव के लोगों के लिए, मालेगांव के लोगों द्वारा एक फिल्म बनाने की प्रेरणा मिलती है। वह अपने असामान्य लेकिन समर्पित दोस्तों के समूह के साथ मिलकर अपने सपने को साकार करने का प्रयास करता है,


जिससे पूरे शहर में एक नई ऊर्जा और जोश का संचार होता है। यह फिल्म, फिल्म निर्माण और दोस्ती पर आधारित एक मार्मिक लेकिन प्रेरणादायक कहानी है, जो दिखाती है कि जब ये दो दुनिया आपस में टकराती हैं तो क्या होता है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।