मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

प्रयागराज न्यूज़ : महाकुंभ : पंटून पुल बंद होने से श्रद्धालु भड़के,

महाकुंभ मेले के आगाज के बाद से यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे है और संगम में डुबकी लगा रहे है।सोमवार को भी यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे लेकिन, पांटून पुल के बंद होने की वजह से भी…

प्रयागराज न्यूज़ : महाकुंभ : पंटून पुल बंद होने से श्रद्धालु भड़के,
प्रयागराज न्यूज़ : महाकुंभ : पंटून पुल बंद होने से श्रद्धालु भड़के, | फ़ोटो: TVL News


महाकुंभ मेले के आगाज के बाद से यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे है और संगम में डुबकी लगा रहे है।


सोमवार को भी यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे लेकिन, पांटून पुल के बंद होने की वजह से भीड़ बेकाबू हो गई। बैरिकेड तोड़कर लोग आगे बढ़ने लगे,


जिससे हालात बिगड़ गए। जब एक एसडीएम ने श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने की कोशिश की, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एसडीएम की सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।


यह घटना सेक्टर 20 में हुई, जिससे अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति को काबू किया।


29 जनवरी यानी बुधवार को मौनी अमावस्या है। जिसके चलते मेला क्षेत्र में पहले से ही लाखों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।


सोमवार को कुछ वीआईपी भी मेला में पहुंचे थे, जिनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई पांटून पुलों को बंद कर दिया गया था।


इससे सेक्टर 20 में श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों की भीड़ और बढ़ गई। उन्हें आगे बढ़ने से लगातार रोका जा रहा था, जिससे उनका सब्र टूट गया। इसके बाद उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिए और आगे बढ़ने लगे।


इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सदर एसडीएम अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका। लेकिन इससे विवाद बढ़ गया और एसडीएम के साथ नोकझोंक होने लगी।


कुछ देर बाद श्रद्धालुओं का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने एसडीएम की सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।


इसी दौरान, मेला क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच झगड़े की खबरें आईं। लेकिन, महाकुंभ के एसएसपी राजेश कुमार द्विवेदी ने एसडीएम की गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।