मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हरियाणा: कृषि कानूनों के समर्थन में BJP की ट्रैक्टर रैली में एक की मौत, 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अम्बाला: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि सुधार कानून 2020 के समर्थन में भाजपा की ट्रैक्टर रैली के दौरान कल अंबाला में 72 वर्षीय किसान की मृत्यु हो गई। किसान कानूनों के समर्थन में भाजपा की ट्रैक्‍टर र…

हरियाणा: कृषि कानूनों के समर्थन में BJP की ट्रैक्टर रैली में एक की मौत, 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
हरियाणा: कृषि कानूनों के समर्थन में BJP की ट्रैक्टर रैली में एक की मौत, 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज | फ़ोटो: TVL News

अम्बाला: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि सुधार कानून 2020 के समर्थन में भाजपा की ट्रैक्टर रैली के दौरान कल अंबाला में 72 वर्षीय किसान की मृत्यु हो गई। किसान कानूनों के समर्थन में भाजपा की ट्रैक्‍टर रैली को भारतीय किसान यूनियन ने साढ़े तीन घंटे तक रोक दी। इस विरोध में एक 72 वर्षीय किसान को दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौत हो गई।



भाजपा नेता भरत सिंह (72) की मौत मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया| नारायणगढ़ के डीएसपी अनिल कुमार ने बताया "उनके बेटे के आरोप के बाद कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.. जो उनके पिता की मृत्यु में कुछ कृषि विरोधी बिल प्रदर्शनकारी शामिल थे|




दरअसल, बुधवार को अंबाला जिले के नारायणगढ़ में किसान कानूनों के समर्थन में केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी व भाजपा नेता राजबीर बराड़ा की ट्रैक्टर रैली का भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने जमकर विरोध किया। किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 72 पर इस रैली में शामिल ट्रैक्टर को करीब साढ़े तीन घंटे तक रोके रखा और जमकर हंगामा किया। 




इस दौरान किसानों को संभालने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस प्रदर्शन के दौरान शहजादपुर से भाजपा नेता भरत सिंह (72) को दिल का  दौरा  पड़ गया, जिसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।