मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अम्बेडकरनगर: सड़क पर आवारा पशु से टकराया बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल

अम्बेडकरनगर: अम्बेडकर नगर जिले के महरूआ थाना क्षेत्र में बाइक सवार अचानक रोड पर आए जानवर से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेन्स माध…

अम्बेडकरनगर: सड़क पर आवारा पशु से टकराया बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल
अम्बेडकरनगर: सड़क पर आवारा पशु से टकराया बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल | फ़ोटो: TVL News

अम्बेडकरनगर: अम्बेडकर नगर जिले के महरूआ थाना क्षेत्र में बाइक सवार अचानक रोड पर आए जानवर से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेन्स माध्यम से जिला अस्पताल अकबरपुर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचित किया| सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे|


घायल व्यक्ति रवीन्द्र शर्मा पुत्र राम किशोर शर्मा सुल्तानपुर जिले के थाना कूडेभार क्षेत्रान्तर्गत मानिकपुर गांव का रहने वाला है| वह किसी काम से अम्बेडकर नगर आया था| अम्बेडकरनगर के महरूआ थाना क्षेत्रान्तर्गत सारंगपुर दियरा गांव के पास मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अचानक रोड पर आए जानवर के टकराने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया|



सारंगपुर दियरा गांव निवासी सुरेन्द्र नाम के युवक ने घटना की सूचना पी0आर0वी0-1686 को दी| सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति  (रवीन्द्र शर्मा पुत्र राम किशोर शर्मा ) को 108 एम्बुलेन्स माध्यम से जिला अस्पताल अकबरपुर भर्ती कराया।  घटना के संबंध में पीआरवी कर्मियों द्वारा घायल के परिजनों को सूचित किया गया तथा थाना प्रभारी को भी घटना से अवगत कराया गया।


अम्बेडकरनगर पुलिस ने बताया,''20 दिसंबर, 2022 को समय- 19: 26 बजे थाना महरूआ क्षेत्रान्तर्गत पी0आर0वी0-1686 को कॉलर- सुरेन्द्र (मो0 न0- 08860336479 ने बताया कि एक्सीडेन्ट हो गया है | एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है तथा एम्बुलेन्स सहायता की माँग की। 


प्राप्त सूचना पर पीआरवी कर्मियों ने घटना स्थल पर जाकर देखा तो घटना सत्य पायी गई| पीआरवी कर्मियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेन्स माध्यम से जिला अस्पताल अकबरपुर भर्ती कराया।



पुलिस ने बताया,''पीआरवी कर्मियों द्वारा अल्प समय में घटना स्थल पर पहुँचकर गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाने तथा किसी अप्रिय घटना को घटित होने से रोकने का सराहनीय कार्य किया गया। घायलों के परिजनों ने पीआरवी कर्मियों का बहुत आभार व्यक्त किया तथा पीआरवी कर्मियों (आरक्षी मोहम्मद आरिफ, आरक्षी अनिल कुमार और हो0चा0 तेज बहादुर विश्वकर्मा) द्वारा किये गये इस नवी कार्य की क्षेत्र में भी भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।