मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी: घूस लेते पकड़ा गया ट्रेजरी बाबू, एरियर भुगतान के नाम पर मांगी थी रिश्वत

संतकबीरनगर: संत कबीर नगर जिले में पेंशन के एरियर के भुगतान के लिए रिश्वत मांगने वाले ट्रेजरी के सहायक लेखाकार अवधेश मिश्रा को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को रंगेहाथ दबोचा है। कलेक्ट्रेट के ट्रेजरी ऑफि…

यूपी: घूस लेते पकड़ा गया ट्रेजरी बाबू, एरियर भुगतान के नाम पर मांगी थी रिश्वत
यूपी: घूस लेते पकड़ा गया ट्रेजरी बाबू, एरियर भुगतान के नाम पर मांगी थी रिश्वत | फ़ोटो: TVL News

संतकबीरनगर: संत कबीर नगर जिले में पेंशन के एरियर के भुगतान के लिए रिश्वत मांगने वाले ट्रेजरी के सहायक लेखाकार अवधेश मिश्रा को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को रंगेहाथ दबोचा है। कलेक्ट्रेट के ट्रेजरी ऑफिस में तैनात बाबू अवधेश कुमार मिश्रा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से दो हजार रुपये के दस नोट मिले हैं। आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।



जानकारी के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम खाजो पोस्ट तामा निवासी रजनीश राय के पिता जीत बहादुर राय असम पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2014 में उनकी मृत्यु हो गई। ग्राम खाजो पोस्ट तामा निवासी शिकायतकर्ता रजनीश राय ने बताया कि हमारे पिता असम पुलिस विभाग में तैनात थे। उनकी मृत्यु हो जाने के बाद मेरी माता जी का पेंशन था, जिसका एरियर 2006 से अब तक 1 लाख 24 हजार 500 रुपया बना हुआ था। जिसको लेकर महीनों से ट्रेजरी ऑफिस का चक्कर लगा रहे थे।



यहां पर तैनात सहायक लेखाकार ने एरियर भुगतान के नाम पर हम से 20,000 की मांग की थी। इस रजनीश राय ने इसकी शिकायत गोरखपुर एंटी करप्शन टीम से किया था। मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने सहायक लेखाकार अवधेश कुमार मिश्र को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी चंद्रेश कुमार यादव के नेतृत्व में भ्रष्ट बाबू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।




एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम के प्रभारी निरीक्षक चंद्रेश यादव ने बताया कि खाजों गांव निवासी रजनीश राय की शिकायत की प्रारंभिक जांच निरीक्षक यूपी सिंह से कराई गई। डीएम से मांग करने पर सरकारी गवाह के रूप में कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव और वाणिज्यिक कर अधिकारी अनिल त्रिपाठी को नामित किया गया। सरकारी गवाह के साथ एंटी करप्शन की टीम ट्रेजरी कार्यालय पहुंची, जहां शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये घूस लेते सहायक लेखाकार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।