मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़: अम्बिकापुर में महाशिवरात्रि पर परिणय सूत्र में बंधे 46 जोड़े

अम्बिकापुर/रायपुर: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले में उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम महेशपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 11 मार्च को महिला एवं बाल विकास विभाग द्…

छत्तीसगढ़: अम्बिकापुर में महाशिवरात्रि पर परिणय सूत्र में बंधे 46 जोड़े
छत्तीसगढ़: अम्बिकापुर में महाशिवरात्रि पर परिणय सूत्र में बंधे 46 जोड़े | फ़ोटो: TVL News

 अम्बिकापुर/रायपुर:  छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले में उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम महेशपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 11 मार्च को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया । सामूहिक विवाह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में  46 जोडे़ परिणय सूत्र में आबद्व होकर एक दूजे के हुए । इसमें 37 जोड़ो ने हिन्दू रीति-रिवाज से तथा 9 जोड़ों ने मसीही परम्परा के अनुसार वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया । जनप्रतिनिधियों ने नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद तथा सफल वैवाहिक जीवन की बधाई दी ।




उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निम्न आय वर्ग के युुवक-युवतियों के विवाह हेतु मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ किया गया है । इस योजना से एक ओर निम्न आय वर्ग के युवक-युवतियों के माता-पिता को आर्थिक सहयोग मिल रही है तो दूसरी ओर सामूहिक विवाह के आयोजन से फिजूलखर्ची को रोकने समाज भी जागरूक हो रहा है । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत नव दम्पतियों को सामग्री सहित 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरला सिंह, राजनाथ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।