छत्तीसगढ़: बालोद में 72 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने दिया नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद
बालोद/रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में 72…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
छत्तीसगढ़: बालोद में 72 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने दिया नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद | फ़ोटो: TVL News
बालोद/रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में 72 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने नवदम्पत्तियों को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शुभ अवसर है, यह क्षण गौरवान्वित करने वाला पल है, यहॉ एक साथ 72 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए एक सौगात है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदनशील सोंच है कि बेटियों का विवाह बिना किसी पारिवारिक खर्च के आसानी से हो। इसी सोंच के चलते उन्होंने योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले राशि पन्द्रह हजार रूपए से बढ़ाकर पच्चीस हजार रूपए देने का निर्णय लिया। इससे मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन और अच्छे से हो रहा है।
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि बच्चों को सुपोषित करने प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। सबके सहयोग से छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाना है। संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी नवदम्पत्तियों को सुखमय दाम्पत्य जीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, गणमान्य नागरिकगण, नवदम्पत्तियों के परिवारजन सहित कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, एस.डी.एम. आर.एस.ठाकुर आदि मौजूद थे। आभार प्रदर्शन महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिकीर्तन राठौर ने किया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।