अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शहर के एक मंदिर के बाहर की बताई जा रही है। गोपाल मंदिर परिसर के बाहर कूड़ेदान में कुछ टूटी हुई मूर्तियां मिलने के बाद शिवसेना नेता सुधीर सूरी मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तभी भीड़ में से किसी ने आकर सूरी को गोली मार दी।
अमृतसर पुलिस ने कहा कि, “सुधीर सूरी को प्रदर्शन के दौरान अमृतसर के गोपाल मंदिर के बाहर गोली मार दी गई| उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई| आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है।”
पुलिस के अनुसार, एक दुकानदार द्वारा सुधी सूरी पर पांच से अधिक गोलिया दागी गई, जिसके बाद वह वे गिर गए और होश खो बैठे। पुलिस ने बताया कि,'' उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सूरी लंबे समय से कई गैंगस्टरों की हिट लिस्ट में थे और सरकार ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी और उनके साथ पंजाब पुलिस के आठ जवान थे।
अमृतसर पुलिस कमिश्नर अरूण पाल सिंह ने बताया,''हमारे पास 3:30-4 बजे कंट्रोल रूम से कॉल आई थी कि सुधीर सूरी की गोली मारी है। उन्हें अस्पताल ले गए जहां उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गरिफ़्तार कर उससे हथियार ज़ब्त किया है।मामले में कार्रवाई जारी है। लोगों शांति बनाए रखें|
DGP ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने कहा,'गोपल नगर में गोपाल मंदिर के बाहर सूधीर सूरी को करीब 3:30 बजे गोली मारी गई थी। पुलिस उनको अस्पताल लेकर गई थी जहां उनकी मृत्यु हो गई। हमने 302 के तहत FIR दर्ज़ करली है। आरोपी संदीप सिंह को मौके से हिरासत में लिया है। हम उससे गहन पूछताछ करेंगे और मामले की तह तक जाएंगे| मैं अमृतसर के लोगों से अपील करूंगा कि वह शांति बनाए रखें और अफवाह पर यकीन न करें|
पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई
घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है।उन्होंने कहा,''शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अमृतसर में गोली मारकर हत्या एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह घटना पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करती है|
पंजाब में कानून-व्यवस्था बद से बदतर
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा,'' पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और बद से बदतर होती जा रही है।उन्होंने कहा,' कांग्रेस अमृतसर में शिवसेना नेता पर जानलेवा हमले की निंदा करती है। हिंसा अस्वीकार्य है। दोषियों को दण्डित किया जाना चाहिए।
अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा,''अमृतसर में शिवसेना नेता की हत्या पंजाब में शांति भंग करने का एक स्पष्ट प्रयास है। हमें इन विभाजनकारी और विघटनकारी ताकतों से मिलकर लड़ना होगा, पक्षपातपूर्ण विचारों से ऊपर उठकर। हमें पंजाब को ऐसी सभी विरोधी ताकतों से बचाना है।
यह घटना पंजाब के मनसा जिले में दिनदहाड़े गायक-कांग्रेस नेता सिद्धू मूसवाला की गोली मारकर हत्या करने के महीनों बाद हुई है।