अमृतसर: सूधीर सूरी हत्याकांड में अमृतसर CP अरुण पाल सिंह ने आज रविवार को कहा,''सूधीर सूरी हत्याकांड को संवेदनशीलता से देखते हुए हमने SIT गठित की है। SIT निर्देशित है कि क़ानून के तहत जिन भी लोगों का नाम आएगा उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी संदीप सोनी सोशल मीडिया से प्रभावित था और वहीं से वीडियो देखकर इसने इसको अंजाम दिया है|
अमृतसर में शुक्रवार (4 नवंबर, 2022) को दिन दहाड़े शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधिकारियों के सामने सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या के बाद पंजाब के DGP गौरव यादव और ADGP अर्पित शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था।
DGP पंजाब ने कहा था कि,''गोपल नगर में गोपाल मंदिर के बाहर सूधीर सूरी को करीब 3:30 बजे गोली मारी गई थी। पुलिस उनको अस्पताल लेकर गई थी जहां उनकी मृत्यु हो गई। हमने 302 के तहत FIR दर्ज़ करली है। आरोपी संदीप को मौके से हिरासत में लिया है।
अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या
कल यानि शनिवार(5 नवंबर, 2022) को सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी को अमृतसर की अदालत में पेश किया गया था। सूधीर सूरी हत्याकांड में पंजाब पुलिस को आरोपी संदीप सिंह की 7 दिन की रिमांड मिली है।