एडिलेड: ICC T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार (छह नवंबर) को एडिलेड में खेले गए मैच में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हरा दिया है। भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। एडिलेड में नीदरलैंड ने पहले 158 रन का स्कोर खड़ा किया। उसके बाद अफ्रीकी बल्लेबाजों को 145 रन पर रोक दिया। नीदरलैंड की जीत से ग्रुप-2 के समीकरण बदल गए। भारत सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गया है। जबकि दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई ??ै।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए, लेकिन अफ्रीकी टीम इस स्कोर को पार नहीं कर सकी। वह 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।
इस 159 रन के प्रतिस्पर्धी स्कोर का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान तेम्बा बावुमा (20 रन) और क्विंटन डिकॉक (13 रन) के विकेट जल्द ही गंवा दिये। अफ्रीकी टीम के लिए रिले रॉसो ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन 21, तेम्बा बावुमा 20, डेविड मिलर और एडेन मार्करम 17-17 रन बनाकर आउट हुए। क्विंटन डिकॉक ने 13 और केशव महाराज ने 13 रन का योगदान दिया।
नीदरलैंड के लिए ब्रैंडन ग्लोवर ने शानदार गेंदबाजी की। ग्लोवर ने 2 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। पहले टूर्नामेंट के शतकवीर राइली रूसो (25) और डेविड मिलर (17) को आउट कर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी। फिर अहम मौके पर वेन परनेल को शून्य पर चलता कर दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
नीदरलैंड: स्टीफन मायबर्ग, मैक्स ओ'डॉड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), रूलोफ वैन डेर मेर्वे, लॉन्ग वेन बीक, फ्रेड क्लासेन, ब्रैंडन ग्रोवर और पॉल वैन मीकेरेन।
दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेंबा बावुमा (कप्तान), राइली रूसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे, केशव महाराज।