Gopalganj Bypoll Result: बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर जोरदार चुनावी मुकाबले के बाद भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता को करीब 1800 मतों के अंतर से हरा दिया। गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी की जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट किया कि बिहार में गोपालगंज उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी ने 1,794 वोटों से जीत हासिल की है।
गोपालगंज उपचुनाव में मिली जीत पर कुसुम देवी ने कहा, "पूरा गोपालगंज ज़िला मेरे साथ है। सबकी जीत ही मेरी जीत है। जो विकास कार्य नहीं हुए हैं उसे हमे पूरा करना है।"
ये जीत मोकामा की जनता की जीत है: नीलम देवी
वहीं, मोकामा विधानसभा उपचुनाव में RJD उम्मीदवार नीलम देवी ने 16,741 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। मोकामा उपचुनाव में RJD प्रत्याशी नीलम देवी ने कहा कि,ये जीत मोकामा की जनता की जीत है। मुझे पहले से ही पता था कि जीत हमारी ही होगी और भाजपा का अहंकार उसे ले डूबेगी|
मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जीतीं, बीजेपी की सोनम देवी को हराया
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि,''मोकामा और गोपालगंज की जनता को धन्यवाद देते हैं। गोपालगंज में 2020 में हम 40,000 वोटों से हारे थे इस बार भाजपा के लिए सहानुभूति होने के बाद भी हम 1,700 वोटों से हारे हैं। महागठबंधन के लोगों ने भाजपा के कोर वोटरों में सेंध मारने का काम किया है: