अमृतसर: एक लड़की को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया गया क्योंकि उसके चेहरे पर भारतीय झंडा बना हुआ था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को मंदिर में प्रवेश करने से रोका जा रहा| वीडियो में देखा और सुना जा सकता हैकि लड़की को एंट्री ना देते हुए कहा गया कि 'ये पंजाब है भारत नहीं'। ऐसा बोलते हुए लड़की को टेंपल में एंट्री देने से साफ इंकार कर दिया गया। लड़की को प्रवेश ना देने वाले वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सेवादार से यह पूछ रहा है कि आपने गुड़िया (लड़की) को अंदर क्यों नहीं जाने दिया। इस पर सेवादार ने कहा कि ये फ्लैग है। इस पर शख्स पूछता है कि ये इंडिया नहीं है, तो सेवादार कहता है कि नहीं ये पंजाब है। इस पर दोनों के बीच बहस हो जाती है।
मामला सामने आने के बाद (सोशल मीडिया पर वायरल हो रही गोल्डन टेंपल की वीडियो पर) SGPC महासचिव गुरचरण सिंह ने कहा,''बच्चे के जो झंडा बना था वह राष्ट्रीय ध्वज नहीं था क्योंकि उसमें अशोक चक्र नहीं था। वह कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक पार्टी का झंडा भी हो सकता है। मैं उस अधिकारी के व्यवहार के लिए श्रमा-याचना करता हूं|
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आशु नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा,''पंजाब को खालिस्तान बना रहा है केजरीवाल। महिला को अमृतसर के गोल्डन टैंपल गुरुद्वारे के अंदर नही जाने दिया क्योंकि इसने अपने फेस पर तिरंगा झंडा बना रखा था, गुरुद्वारा के गेट पर खड़े सिक्ख युवक ने महिला को बोला की ये पंजाब हे इंडिया नही फेस पर तिरंगा लगाकर गुरुद्वारा नही जा सकते।
आशुतोष मिश्रा (@imrailashutosh) ने लिखा,''पंजाब में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी राज में खालिस्तान समर्थको की दबंगई चल रही है, ये महिला पंजाब अमृतसर के हरमंदिर गुरुद्वारा(गोल्डन टैंपल) में गुरुद्वारा के अंदर जा रही थी,इस महिला को गुरुद्वारा में इसलिए नही जाने दिया क्योंकि इसने अपने फेस पर तिरंगा झंडा बना रखा था|