मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, 29 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली:दिल्ली की शराब नीति मामले (Delhi Liquor Scam Case) में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को आज भी राहत नहीं मिली है| दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और सीबीआई…

Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, 29 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, 29 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:दिल्ली की शराब नीति मामले (Delhi Liquor Scam Case) में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को आज भी राहत नहीं मिली है| दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और सीबीआई के भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इससे पहले कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत एक मई तक बढ़ा दी थी|



शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत ईडी और सीबीआई से जुड़े आदेश में संशोधन किया। सिसोदिया की न्यायिक हिरासत अब अदालत ने सीबीआई मामले में 27 अप्रैल तक और ईडी मामले में 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है।



इससे पहले दिल्ली की आबका??ी नीति से जुड़े  मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर बुधवार यानी 12 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी दलीलें पूरी कीं थी। मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर बुधवार यानी 12 अप्रैल को कोर्ट में करीब दो घंटे तक बहस हुई थी, मगर सिसोदिया को राहत नहीं मिली थी|


यह भी पढ़ेंभारत की तरक़्क़ी के लिए ‘पढ़ा-लिखा’ प्रधानमंत्री होना ज़रूरी: सिसोदिया ने जेल से लिखी चिट्ठी, पीएम मोदी की एजुकेशन पर उठाए सवाल 


कोर्ट ने बुधवार यानी 12 अप्रैल को जमानत याचिका पर मनीष सिसोदिया के वकील द्वारा की जाने वाली खंडन दलीलों के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय की थी।  राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज एमके नागपाल की कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर ED की ओर से वकील ज़ोहेब हुसैन दलीलें रखीं थी| 



बता दें कि,''दिल्ली की शराब नीति मामले में सिसोदिया (Manish Sisodia) को 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था| वह सीबीआई के साथ ही ईडी की जांच का भी सामना कर रहे हैं| मनीष सिसोदिया शराब नीति केस में CBI और ED के केस में आरोपी हैं। 



यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री का कम पढ़ा-लिखा होना देश के लिए बेहद ख़तरनाक: सिसोदिया ने चिट्ठी लिखकर नरेंद्र मोदी की शिक्षा पर उठाए सवाल 




दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से रविवार (16 अप्रैल) को करीब साढ़े नौ घंटे की पूछताछ थी|



CBI से पूछताछ के बाद दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल (Delhi Liquor Scam Caseने कहा, 'उन्होंने जितने प्रश्न पूछे मैंने उसके जबाव दिए। हमारे पास कुछ छुपाने के लिए नहीं है। ये पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला झूठ है, फर्जी है और गंदी राजनीति से प्ररित है। AAP कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम मर-मिट जाएंगे पर कभी अपनी ईमानदारी के साथ समझौता नहीं करेंगे|



अरविंद केजरीवाल ने कहा,''CBI द्वारा 9.5 घंटे तक पूछताछ की गई, मैंने सभी सवालों के जवाब दिए| उन्होंने 56 सवाल पूछे कि ये नीति शुरू कहां से हुई 2020 से अब तक क्या-क्या ''Developments'' हुईं इसके शुरुवात से अंत तक सब कुछ पूछा। उन्होंने कहा,''पूरा कथित शराब घोटाला फ़र्ज़ी और घटिया राजनीति से प्रेरित है। केजरीवाल ने कहा,''AAP कट्टर ईमानदार पार्टी है| हम मर जायेंगे लेकिन ईमानदारी से समझौता नहीं करेंगे| ये AAP को ख़त्म करना चाहते हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।