मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : अयोध्या में आज से नामांकन शुरू, 11 मई को होगा मतदान

अयोध्या: जनपद अयोध्या में दूसरे चरण में चुनाव है। इसके तहत आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रत्येक दिन 11 से 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया रहेगी। उत्तर प्रदेश में स्थानीय शहरी निकाय चुना…

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : अयोध्या में आज से नामांकन शुरू, 11 मई को होगा मतदान
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : अयोध्या में आज से नामांकन शुरू, 11 मई को होगा मतदान | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: जनपद अयोध्या में दूसरे चरण में चुनाव है। इसके तहत आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रत्येक दिन 11 से 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया रहेगी।  उत्तर प्रदेश में स्थानीय शहरी निकाय चुनाव के नामांकन पर जिला मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार ने कहा- “आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है| प्रक्रिया की अंतिम तिथि 24 तक रहेगी|



 उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे| पहले चरण का मतदान 4 मई को और दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा | 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में 4 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।



उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: दो चरणों में होंगे चुनाव, 13 मई को आएंगे नतीजे 


इस चुनाव में नगर निकाय के 14,684 पदों पर चुनाव होगा| इसमें 17 महापौर और 1420 पार्षद का चुनाव ईवीएम से होगा| जबकि, नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष और 5327 सदस्य बैलट पेपर के जरिए चुने जाएंगे| इसके अलावा 544 नगर पंचायत अध्यक्ष, 7178 सदस्यों का चुनाव भी मतपत्रों से होगा|



पहला चरण: शामली; मुजफ्फरनगर; सहारनपुर;  बिजनौर; अमरोहा; मुरादाबाद; रामपुर;  सम्भल; आगरा; फिरोजाबाद; मथुरा ; मैनपुरी; झांसी; जालौन; ललितपुर;  कौशाम्बी; प्रयागराज; फतेहपुर; प्रतापगढ़; उन्नाव; हरदोई;लखनऊ; रायबरेली; सीतापुर ; लखीमपुर खीरी; गोंडा, बहराइच; बलरामपुर; श्रावस्ती;  गोरखपुर; देवरिया; महाराजगंज; कुशीनगर;  गाजीपुर; वाराणसी; चंदौली; जौनपुर |




दूसरा चरण: मेरठ; हापुड़; गौतमबुद्ध नगर; गाजियाबाद; बागपत; बुलंदशहर; बदायूं; शाहजहांपुर; बरेली; पीलीभीत; हाथरस; कासगंज; एटा; अलीगढ़; कानपुर; नगर; कानपुर देहात; फर्रुखाबाद; इटावा; कन्नौज; औरैया; हमीरपुर; चित्रकूट; महोबा; बांदा; सुल्तानपुर, अयोध्या; अंबेडकरनगर; बाराबंकी; अमेठी; संतकबीर नगर; बस्ती;  सिद्धार्थनगर |







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।