मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: सामूहिक दुष्कर्म के मामले से बचने के लिए भाई ने की थी बहन की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने हत्यारोपी भाई को अरेस्ट कर भेजा जेल

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हत्‍या का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है| यहां अमरोहा जिले में सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे से बचने को क्रॉस केस बनाने के उद्देश्य से छोटे भाई ने ही अपनी बहन नेहा चौ…

उत्तर प्रदेश: सामूहिक दुष्कर्म के मामले से बचने के लिए भाई ने की थी बहन की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने हत्यारोपी भाई को अरेस्ट कर भेजा जेल
उत्तर प्रदेश: सामूहिक दुष्कर्म के मामले से बचने के लिए भाई ने की थी बहन की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने हत्यारोपी भाई को अरेस्ट कर भेजा जेल | फ़ोटो: TVL News

अमरोहा:  उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हत्‍या का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है| यहां अमरोहा जिले में सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे से बचने को क्रॉस केस बनाने के उद्देश्य से छोटे भाई ने ही अपनी बहन नेहा चौधरी की हत्या की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है।  अमरोहा पुलिस ने हत्यारोपी भाई अंकित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से खून से सने कपड़े, जूते और टोपी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। 




पुलिस ने बुधवार को बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अमरोहा पुलिस अधीक्षक सुनीति के नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में 10.02.2021 को थाना अमरोहा देहात पुलिस द्वारा  युवती की हत्या की घटना का सफल अनावरण कर हत्यारोपी अभियुक्त मृतका के छोटे भाई अंकित को गिरफ्तार किया गया।



एसपी सुनीति ने बुधवार को नेहा हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार की रात अमरोहा के मोहल्ला पीरगढ़ में रहने वाली बीना चौधरी की बेटी नेहा चौधरी की हत्या कर दी गई थी। इसके खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गईं थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो हत्याकांड से पर्दा उठ गया। करीब सौ मीटर की दूरी पर हत्यारोपी भाई नेहा चौधरी के साथ घटना स्थल की ओर जाते देखा गया। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी छोटे सगे भाई अंकित चौधरी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर खून से सने कपड़ों को कल्याणपुरा बाईपास से हमीदपुरा के पास झाड़ियों से बरामद किया है। 





बता दें कि 08.02.2021 की सुबह हिल्टन स्कूल के पास बाईपास रोड पर एक अज्ञात लडकी का शव पड़ा होने की सूचना पर अमरोहा देहात थानाध्यक्ष के नगर क्षेत्राधिकारी  व फील्ड यूनिट टीम तत्काल मौके पर पहुंची व घटना स्थल व आस-पास गहनता से जाँच कर साक्ष्य संकलन किये गये। मृतका के शव के पास से बरामद आई.डी कार्ड से उसकी पहचान कु0 नेहा पुत्री दिनेश चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी मौ0 पीरगढ थाना अमरोहा नगर के रूप मे हुई। घटना के सम्बन्ध में थाना अमरोहा देहात पर मृतका कु0 नेहा के चाचा कमल चौधरी की तहरीर पर मु0अ0स0 38/2021 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सुनीति द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 03 पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।




घटना का सफल अनावरण करते हुये मृतका नेहा चौधरी की हत्या उसके छोटे भाई अंकित द्वारा किये जाने, सी.सी.टी.वी फुटेज मे घटना स्थल से करीब 100 मी0 की दूरी पर अपनी बड़ी बहन (मृतका) के साथ घटना स्थल की ओर जाते हुये दिखने आदि प्रयाप्त साक्ष्य मिलने पर थाना अमरोहा देहात पुलिस द्वारा  09.02.2021 की रात्रि करीब 09.00 बजे अभियुक्त अंकित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर हत्या करते समय पहने कपडे जिन पर खून के छीटे लग गये, को कल्याणपुरा बाईपास से हमीदपुरा के पास झाड़ियों से बरामद किया।




पछताछ मे गिरफ्तार अभियुक्त अंकित ने बताया कि मेरी बड़ी बहन नेहा करीब 04 वर्ष से वेस्ट लक्ष्मी नगर दिल्ली मे किराये के मकान मे रहकर नोएडा नौकरी करती थी तथा मै उसके पास अक्सर आता-जाता रहता था। मेरी ननिहाल ग्राम सलामतपुर निवासी चन्द्रपाल जाटव ने अपनी नाबालिग पुत्री का अपहरण व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में दिनांक 18.01.2021 को थाना डिडौली पर मेरे व मेरे ममेरे भाई अक्षय पुत्र देवेश उर्फ टिल्लू निवासी ग्राम सलामतपुर के विरूद्ध मु0अ0सं0 23/21 धारा 363/376डी/342 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट व 3(2)V SC/ST Act पंजीकृत कराया था। 




अंकित ने आगे बताया,'' कोई बचाव का रास्ता न देख मै अपनी बहन की हत्या कर चन्द्रपाल जाटव व उसके परिवार वालो के खिलाफ मुकदमा लिखवाकर मै अपना बचाव करना चाहता था। इसी योजना के तहत दिनांक 07.02.2021 को मै गाँधी मूर्ती चौराहा टैक्सी स्टैंड से गाडी बुक कर दिन मे समय करीब 01.30 बजे अपनी बहन को दिल्ली लेने चल दिया और समय 05 बजे शाम को दिल्ली पहुंच गया। 




अंकित ने बताया,'' दिल्ली पहुचने पर अपनी बहन को फोन कर कहा कि चन्द्रपाल जाटव के घर वाले सुलह- समझौता करना चाहते है जिसमे तुम्हारा वहाँ रहना आवश्यक है इसलिये तुम मेरे साथ अमरोहा चलो। इस बात पर भरोसा कर मेरी बहन मेरे साथ दिल्ली से अमरोहा के लिये चल दी। जोया रोड पर अमरोहा ग्रीन से थोडा पहले मैने पुलिस से बचने का बहाना कर कार रूकवा ली और हिल्टन स्कूल के निकट एक खाली प्लाट मे ले जाकर जेब मे रखे फीते से उसका गला दबाने की कोशिश की जिससे वह नीचे गिर गयी और वही पर पडी ईट से सिर पर 2-3 वार किये जिससे उसकी मृत्यु हो गयी और मै आवास विकास कालोनी स्थित अपने रिस्तेदार के यहा जाकर सो गया। अगले दिन सुबह अपने खून से सने हुये कपडे पैंट,जैकेट,जूते व टोपा पालिथिन मे रखकर कल्याणपुरा बाईपास से हमीदपुरा के पास झाडियों मे फेक दिया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।