मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Spa Centre में SEX Racket: अमरोहा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 लड़कियों समेत 6 गिरफ्तार

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में स्पा सेंटर की आड़ में बड़े पैमाने पर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है| जिले के अमरोहा देहात में चल रहे स्पा सेंटर (मसाज पार्लर) में छापा मारकर स…

Spa Centre में SEX Racket: अमरोहा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 लड़कियों समेत 6 गिरफ्तार
Spa Centre में SEX Racket: अमरोहा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 लड़कियों समेत 6 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में स्पा सेंटर की आड़ में बड़े पैमाने पर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है| जिले के अमरोहा देहात में चल रहे स्पा सेंटर (मसाज पार्लर) में छापा मारकर सेक्स रैकेट चलाने वाली 2 युवतियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।  थाना अमरोहा देहात पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है।



अमरोहा पुलिस ने बताया,'' थाना अमरोहा देहात पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार कराने वाले सैक्स रेकेट का खुलासा कर स्पा सेंटर की संचालिका व 1 अन्य महिला सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। 



अमरोहा के डिप्टी एसपी अभिषेक कुमार ने बताया,''एक स्पा सेंटर (मसाज पार्लर) में अवैध देह व्यापार की सूचना पिछले कई दिनों से मिल रही थी। इसी क्रम में 6 लोगों को गिरफ़्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कराया गया है। अग्रिम विवेचना पुलिस द्वारा प्रचलित है|



बताया जा रहा है कि,''अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के अमरोहा रोडवेज बस अड्डे के ठीक सामने बने मार्केट में एक दुकान के अंदर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था| बताया जा रहा है कि,'' यहां से लड़कियां भी सप्लाई की जाती थी। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की सूचना पर रविवार को पुलिस ने छापा मारकर  6 लोग मौके से पकड़े गए| स्पा सेंटर से शराब की बोतलें, कैश और कंडोम बरामद किए गए हैं|  फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।