मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

पश्चिम बंगाल: आसनसोल में दवा से भरे ट्रक और LPG टैंकर की टक्कर से लगी भीषण आग, 2 की जिंदा जलने से मौत

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कल्ला मोड़ में आज सुबह 2 वाहनों में टक्कर होने से वाहनों में आग लगी। आज सुबह कल्ला मोड़ में दवा से भरे ट्रक और LPG टैंकर के बीच टक्कर होने से आग लग गई... आग पर का…

पश्चिम बंगाल: आसनसोल में दवा से भरे ट्रक और LPG टैंकर की टक्कर से लगी भीषण आग, 2 की जिंदा जलने से मौत
पश्चिम बंगाल: आसनसोल में दवा से भरे ट्रक और LPG टैंकर की टक्कर से लगी भीषण आग, 2 की जिंदा जलने से मौत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कल्ला मोड़ में आज सुबह 2 वाहनों में टक्कर होने से वाहनों में आग लगी। आज सुबह कल्ला मोड़ में दवा से भरे ट्रक और LPG टैंकर के बीच टक्कर होने से आग लग गई... आग पर काबू पाने से पहले ही 2-3 लोग आग में जिंदा जल गए और घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई| घटना में ट्रक चालक, एक साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य राहगीर की हालत गंभीर है| मृतकों के नामों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है| दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया|




ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया,"घटना भोर में हुआ, जिसमें LPG टैंकर और दवा से भरे ट्रक में टक्कर हुआ। घटना में 2 लोगों की मौत और 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।"



मिली जानकारी के इंडिया आयल का वाहन आसनसोल से रानीगंज की ओर जा रहा था| वहीं, एक दवा का ट्रक कोलकाता से आसनसोल की ओर आ रहा था| कल्ला मोड़ के पास दो मछली विक्रेता खड़े थे| उन्हें बचाने के प्रयास में ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाये जाने से वह अनियंत्रित होकर विपरीत लेन में जाकर टैंकर से जा टकराया| टक्कर इतनी जोरदार थी कि विस्फोट के साथ वाहनों में आग लग गई| आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गये। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची| दमकल को बुलाया गया| हादसे में मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेजा गया| पुलिस उपायुक्त आनंद राय ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है| पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।