मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली: लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में कपड़े के शोरूम में आग लगी, दमकल की 30 गाड़ियों ने पाया काबू, शोरूम के मालिक के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में एक कपड़े के शोरूम में शनिवार को सुबह लगी भीषण आग पर अब काबू पा लिया गया है। लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में एक कपड़े के शोरूम में आग लग…

दिल्ली: लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में कपड़े के शोरूम में आग लगी, दमकल की 30 गाड़ियों ने पाया काबू, शोरूम के मालिक के खिलाफ केस दर्ज
दिल्ली: लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में कपड़े के शोरूम में आग लगी, दमकल की 30 गाड़ियों ने पाया काबू, शोरूम के मालिक के खिलाफ केस दर्ज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में एक कपड़े के शोरूम में शनिवार को सुबह लगी भीषण आग पर अब काबू पा लिया गया है। लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई।   हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की 30 गाड़ियों और 100 से अधिक दमकल कर्मियों ने घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर हादसे पर चिंता जताई थी।



दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर एक एक शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था, आग बेकाबू होते देख दमकल की 14 और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।



आग इतनी जबर्दस्त थी कि उसने देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। माना जा रहा है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। आग लगने से आस-पास के शोरूमों में दहशत फैल गई थी।




दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा,'हमने यहां दमकल की कुल 30 गाड़ियां भेजी। आग पर काबू पा लिया गया है अभी कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। हादसे में किसी की जान नहीं गई है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है: 




क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। आईपीसी की धारा 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाही बरतना) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और जांच की जाएगी।



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं, राहत और बचाव का काम जारी है। स्थिति पर मैं लगातार नजर बनाए हुए हूं और दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार सम्पर्क में हूं।''





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।