औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिल्ली से शादी में शामिल होने आई चार युवतियां यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गईं| 3 युवतियां के शव बरामद कर लिए गये है| जिले के अयाना थाना ग्राम फरिहा में मंगलवार देर शाम नहाने गई चार युवतियां यमुना नदी में नहाते समय डूब गईं। उनके साथ नहा रही लड़की ने ग्रामीणों को सूचना दी। तब तक तेज बहाव के कारण चारों किशोरी दूर तक चली गई। देर शाम तक गोताखोरों को तीन किशोरियों के शव मिल गए। जबकि एक की तलाश अब भी जारी है। यमुना में डूबी युवतियां फरिहा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई थीं।
अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम फारिया में 04 लड़किया के यमुना नदीे में डूब जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा रेस्क्यू टीम की मदद से 3 लड़कियो के मृत शरीर को निकाल लिया गया एवं अन्य 01 लड़की की तलाश जारी है।
औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के गांव फरिहा में शादी समारोह में शामिल होने आईं चार युवतियां मंगलवार शाम यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गईं। फरिहा निवासी सुरेश कुमार राठौर के बेटे दीपक का 14 जून को तिलक था और बुधवार को बारात जानी थी। शादी समारोह में शामिल होने आई इटावा की कीर्ति, आकांक्षा, फंफूद की तनु और गांव की कल्पना बिना किसी को बताए गांव किनारे यमुना नहाने चली गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह नहाने के साथ आपस में सेल्फी ले रही थीं तभी अचानक गहरे पानी में चली गईं। साथ में नहाने गई दिल्ली की प्रियंका ने हादसा देख चिल्लाकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
देर शाम तक पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 3 के शव तलाश लिए हैं| चौथी युवती की तलाश की जा रही है। बताया गया कि सेल्फी लेने के चक्कर में हादसा हुआ। चारों युवतियां रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने आई थीं।
फरिहा निवासी सुरेश कुमार के बेटे दीपक की बुधवार को शादी है। दिल्ली से शादी में शामिल होने आई रिश्तेदार प्रियंका के साथ मंगलवार शाम चार बजे कीर्ति (22), आकांक्षा (20) निवासी अहेरीपुर, इटावा, कल्पना (20) निवासी फरिहा व तनु (18) निवासी फफूंद यमुना नदी में नहाने गईं थीं।
प्रियंका ने बताया कि तेज बहाव की चपेट में आने से चारों युवतियां डूबने लगीं। प्रियंका ने उन्हें बचाने के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन वह भी फिसलने लगी। इस पर वह पीछे हट गई और दौड़कर घर जाकर सूचना दी। गांव के लोग यमुना नदी की ओर दौड़ पड़े। थाना प्रभारी और अजीतमल सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने गोताखोरों और मछुआरों की मदद से शाम 7 - 8 बजे के करीब 3 के शव तलाश लिए। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि तनु, आकांक्षा व कीर्ति के शव मिल गए हैं। जबकि देर रात तक कल्पना की नदी में तलाश होती रही। युवतियों के डूबने से शादी वाले घर में कोहराम मच गया।
बतया गया,''ग्राम फरिहा निवासी सुरेश कुमार के पुत्र दीपक का सोमवार को तिलकोत्सव कार्यक्रम था। इसमें उनके रिश्तेदारी भी शामिल होने आए। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे इटावा जिले के कुसगवां गांव निवासी प्रियंका पुत्री मान सिंह अहेरीपुर गांव निवासी चचेरी बहन कीर्ति पुत्री अशोक कुमार, आकांक्षा पुत्री सुशील कुमार, कल्पना पुत्री स्व. रमेशचंद्र व तनु पुत्री जितेंद्र कुमार गांव किनारे यमुना नदी में नहाने गई हुई थी। तेज बहाव होने के कारण कीर्ति, आकांक्षा, कल्पना व तनु नदी में डूब गईं। जबकि प्रियंका तेज बहाव के कारण नदी किनारे आ गई। चारों किशोरियों के डूबने की बात प्रियंका ने रोते-रोते गांव पहुंचकर स्वजन को बताई।