मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

UP: मंडप में भी जब काला चश्मा लगाकर दूल्हा बैठा तो दुल्हन बोली- बिना चश्मे के अखबार पढ़ो, फिर क्या..नहीं पढ़ पाया तो दुल्हन ने रद्द कर दी शादी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के औरैया में एक अनोखा मामला सामने आया है, जब आखिरी वक्त पर शादी इसलिए रद्द कर दी गई क्योंकि दूल्हा बिना चश्मे के अखबार नहीं पढ़ सकता था| औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में…

UP: मंडप में भी जब काला चश्मा लगाकर दूल्हा बैठा तो दुल्हन बोली- बिना चश्मे के अखबार पढ़ो, फिर क्या..नहीं पढ़ पाया तो दुल्हन ने रद्द कर दी शादी
UP: मंडप में भी जब काला चश्मा लगाकर दूल्हा बैठा तो दुल्हन बोली- बिना चश्मे के अखबार पढ़ो, फिर क्या..नहीं पढ़ पाया तो दुल्हन ने रद्द कर दी शादी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के औरैया में एक अनोखा मामला सामने आया है, जब आखिरी वक्त पर शादी इसलिए रद्द कर दी गई क्योंकि दूल्हा बिना चश्मे के अखबार नहीं पढ़ सकता था| औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित जमालपुर गांव में दुल्हन ने शादी रद्द कर दी, दावा किया कि दूल्हा बिना चश्मे के अखबार पढ़ने में नाकाम रहा।



दुल्हन ने कहा,'' मेरे माता-पिता और मुझे बेख़बर रखा गया बारात घर आई तो पता चला कि दूल्हा बिना चश्मा पहने चल नहीं सकता। इसलिए शादी रद्द कर दी|  हमें अपना कीमती सामान वापस चाहिए|




जमालपुर गांव के निवासी अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी बंशी गांव के निवासी शिवम के साथ तय की थी| शिवम को पढ़ा-लिखा लड़का जानकर पिता ने जल्दी ही शादी की तारीख भी तय कर दी थी| 20 जून को जब अर्जुन सिंह के द्वार पर बारात पहुंची, तो उन्होंने दूल्हे को मोटरसाइकिल गिफ्ट के रूप में देकर उसका स्वागत किया|




20 जून के दिन जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा, तब वह पूरे टाइम मंडप के आस-पास चश्मा लगाए घूमता रहा| अब तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन जब दूल्हा रात के समय भी मंडप में काला चश्मा लगाकर बैठा रहा| यह देखकर दुल्हन और उसके परिजनों को कुछ शक हुआ, तो उन्होंने दूल्हे से इस बाबत पूछताछ की|



दुल्हन के परिजनों ने इसके बाद दूल्हे से बिना चश्मे के हिंदी अखबार पढ़ने के लिए कहा, लेकिन वह इसमें नाकाम रहा| इसके बाद दुल्हन और उसके परिवार के लोगों को पता चला कि दूल्हे की नजर कमजोर है और वह बिना चश्मे के पढ़-लिख नहीं सकता| इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया| दुल्हन के परिजनों ने भी शादी रद्द कर दी| शादी रद्द होने के बाद दूल्हे को बेरंग होकर बारात के साथ वापस लौटना पड़ा|




बेटी की शादी रद्द हो जाने के बाद दुल्हन के पिता ने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है| उन्होंने कहा कि जब मैं शादी से पहले भी लड़के को देखने गया था, तो उस दिन भी लड़का पूरे टाइम काला चश्मा लगाकर घूम रहा था, तब मुझे लगा कि शायद लड़के ने फैशन में काला चश्मा पहन रखा है| उन्होंने आगे कहा कि हमें अजीब तब लगा कि जब दूल्हा शादी के दिन भी पूरे टाइम काला चश्मा लगाए रहा| दूल्हे की सच्चाई बाहर आने के बाद लड़की के पिता ने अपनी बेटी की खुशी के लिए शादी रद्द कर दी|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।