बरेली:बरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल कार्यालय में शुक्रवार को एक दिलदहला देने वाली वारदात हुई। बगैर मास्क के बैंक में आए एक युवक को गार्ड ने गोली मार दी ।घायलवस्था में व्यक्ति को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जिसको गोली लगी है, उसकी पहचान एक रेलवे कर्मचारी के रूप में हुई है, फिलहाल पुलिस ने गोली मारने वाले बैंक के सुरक्षाकर्मीं को गिरफ्तार कर लिया है|
थाना कोतवाली, बरेली क्षेत्रान्तर्गत बैंक आफ बड़ौदा में तैनात सुरक्षा गार्ड केशव द्वारा किसी बात को लेकर एक व्यक्ति राजेश की जाँघ में गोली मार दी गयी है। मजरूब राजेश का हास्पिटल में ईलाज चल रहा है। सुरक्षा गार्ड पुलिस हिरासत में है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है: बरेली पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल कार्यालय में शुक्रवार को बगैर मास्क के बैंक में आए एक युवक को गार्ड ने गोली मार दी। बताया जा रहा है बिना मास्क पहने आने के बाद गार्ड और ग्राहक में के बीच कहासुनी हुई थी, इसके बाद गुस्साएं गार्ड ने बंदूक से गोली मार दी।
घायल राजेश कुमार राठौर (35) बरेली जंक्शन के पास नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में रहते हैं और टेलीकॉम डिपार्टमेंट में हेल्पर हैं। शुक्रवार सुबह सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में बगैर मास्क घुस गये। जिस पर गार्ड से उनकी कहासुनी हुई। इसके बाद वह लौट आये। दोबारा फिर बैंक के अंदर बगैर मास्क जा रहे थे। गार्ड केशव कुमार ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई। इसके बाद गार्ड ने बंदूक से राजेश को गोली मार दी।
बैंक ऑफ बड़ौदा के निजी सुरक्षा गार्ड ने एक व्यक्ति से बहस हो जाने के बाद उसे गोली मार दी।''घायल व्यक्ति को ज़िला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। गार्ड को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी: 'SSP ने बताया,