नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज किया है| प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के संबंध में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की। आतंकवाद निरोधी दस्ते(ATS) उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज FIR के आधार पर मामला दर्ज किया गया है| सूत्रों ने यह जानकरी दी है|
बता दें, UP ADG (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने 22 जून को कहा था,''पुलिस ने जिस धर्मांतरण के रैकेट का पर्दाफाश किया था उसके क्रम में हमनें उन 2 व्यक्तियों की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए एप्लाई किया है। इन व्यक्तियों के और इस गैंग में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं| इसके अंतर्गत जो अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति है उसे गैंगस्टर के तहत कुर्क करने का और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भी अगर अपराध बनता है तो उसमें भी स्थानीय प्रशासन इसमें निर्णय लेगा|
नोएडा के एडिशनल DCP रणविजय सिंह ने 21 जून को कहा था,ATS लखनऊ द्वारा 2 लोगों को लंबे समय से धर्म परिवर्तन कराने के मामले में गिरफ़्तार किया है। जांच में पाया गया कि नोएडा सेक्टर-117 में नोएडा डेफ सोसाइटी के एक केंद्र में कुछ लोगों द्वारा ये कार्य किया जा रहा था| यहां ट्रेनिंग करने आए बच्चों को भी निशाना बनाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया। ऐसी 2-3 शिकायतें मिली हैं, जिसकी जांच की जा रही है। इस केंद्र के खिलाफ नोएडा पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं आई थी|
उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने 21 जून को कहा था,''धर्म परिवर्तन की घटनाएं संविधान के खिलाफ हैं, क़ानून के खिलाफ हैं। ATS ने कार्रवाई करते हुए एक गिरोह को पकड़ा है। किस प्रकार से फंडिंग हो रही है, इसकी जांच हो रही है|