मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अयोध्या न्यूज़ : फूटफूटकर रोए समाजवादी सांसद अवधेश प्रसाद, कहा- दलित युवती को नहीं मिला इंसाफ तो दे देंगे इस्तीफा

फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें वे फूट फूटकर रोने लगे।अयोध्या में दलित युवती की नृशंस हत्या के मामले को लेकर उन्होंने दुःख प्रकट किया। कल अवध…

अयोध्या न्यूज़ : फूटफूटकर रोए समाजवादी सांसद अवधेश प्रसाद, कहा- दलित युवती को नहीं मिला इंसाफ तो दे देंगे इस्तीफा
अयोध्या न्यूज़ : फूटफूटकर रोए समाजवादी सांसद अवधेश प्रसाद, कहा- दलित युवती को नहीं मिला इंसाफ तो दे देंगे इस्तीफा | फ़ोटो: TVL News


फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें वे फूट फूटकर रोने लगे।


अयोध्या में दलित युवती की नृशंस हत्या के मामले को लेकर उन्होंने दुःख प्रकट किया। कल अवधेश प्रसाद पीड़ित युवती के परिजनों से मुलाकात की थी।


साथ ही उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।


आपको बता दें कि अयोध्या में शुक्रवार शाम से लापता युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था। लाश के पास ही युवती के खून से सनें हुए कपड़े भी मिले थे।


ऐसी आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद युवती की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।


सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस की और दलित युवती की हत्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के वक्त फफक-फफक कर रोने लगे।


अवधेश प्रसाद ने कहा कि अगर पीड़िता को न्याय नही मिला, तो वो लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।