अयोध्या: अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर को लेकर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से 6 लाख रुपये के गबन मामले में अयोध्या पुलिस को मिली बड़ी सफलता| अयोध्या पुलिस ने श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट मे जमा पैसे को फर्जी चेक पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर निकालने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया|अन्य की तलाश जारी है।
मंगलवार को अयोध्या के SSP दीपक कुमार ने बताया 9 सितंबर को राम जन्मभूमि ट्रस्ट से 6 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया था। ट्रस्ट के महासचिव द्वारा मामला दर्ज़ कराया गया। डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने मामले में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा|
बता दें कि,'सितंबर माह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से ठगों ने बीते दिनों क्लोन चेक के जरिए जो 6 लाख रुपए निकाल लिए थे, अब इस घटना के बाद खाता संचालन और पेमेंट को लेकर सजग हो गया था। ट्रस्ट ने कहा था अब चेक के जरिए कोई भुगतान नहीं होगा। भुगतान केवल आरटीजीएस के जरिए होगा। ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने भारतीय स्टेट बैंक को पत्र लिखकर रामलला के बैंक खाते से जालसाजी कर निकाली गई 6 लाख की राशि वापस करने की मांग की थी।
14 सितंबर को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने ट्वीट में कहा था,''फर्जी चेक व फर्जी हस्ताक्षर द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के खाते से ट्रांसफर करवाई गई 6 लाख रुपये की राशि भारतीय स्टेट बैंक ने वापस श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के खाते में जमा करवा दी है। त्वरित करवाई के लिए बैंक प्रशासन का हार्दिक आभार।