मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

PM मोदी ने किया EDFC के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शन' का उद्घाटन, बोले- जो हम प्रदर्शनों और आंदोलनों में देखते हैं, ये मानसिकता देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर(EDFC) के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शन’ और प्रयागराज में EDFC के परिचालन नियंत्रण केन्द्र(OCC) का उद्घाटन कि…

PM मोदी ने किया EDFC के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शन' का उद्घाटन, बोले- जो हम प्रदर्शनों और आंदोलनों में देखते हैं, ये मानसिकता देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की है
PM मोदी ने किया EDFC के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शन' का उद्घाटन, बोले- जो हम प्रदर्शनों और आंदोलनों में देखते हैं, ये मानसिकता देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर(EDFC) के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शन’ और प्रयागराज में EDFC के परिचालन नियंत्रण केन्द्र(OCC) का उद्घाटन किया। साथ ही न्यू भाऊपुर-न्यू खुर्जा सेक्शन से मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मोदी ने कहा,'आज का दिन भारतीय रेल के गौरवशाली अतीत को 21वीं सदी की नई पहचान देने वाला है। भारत और भारतीय रेल का सामर्थ्य बढ़ाने वाला है। आज हम आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा और आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट धरातल पर उतरता देख रहे हैं|




प्रधानमंत्री ने कहा,''आज जब भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, तब बेहतरीन कनेक्टिविटी देश की प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ बीते 6 साल से भारत में आधुनिक कनेक्टिविटी के हर पहलू पर फोकस के साथ काम किया जा रहा है| प्रधानमंत्री ने कहा,'''आज जब ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शन’ के फ्रेट कॉरिडोर रूट पर पहली मालगाड़ी दौड़ी तो उसमें नए भारत की, आत्मनिर्भर भारत की गूंज सुनाई दी। प्रयागराज में ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर भी नए भारत के नए सामर्थ्य का प्रतीक है। ये दुनिया के बेहतरीन और आधुनिक कंट्रोल सेंटर में से एक है|




शुरू में दो डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर तैयार करने की योजना है, पूर्वी डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना को पश्चिम बंगाल के दानकुनी से जोड़ रहा है। पश्चिम डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर महाराष्ट्र में जेएनपीटी को उत्तर प्रदेश के दादरी से जोड़ता है|मालगाड़ियां जब समय पर पहुंचेगी तो हमारा लॉजिस्टिक नेटवर्क सस्ता हो जाएगा, देश में उद्योग के लिए बेहतर माहौल बनेगा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ेगी, निवेश के लिए भारत और आकर्षक बनेगा, देश में रोज़गार के अनेक अवसर तैयार होंगे। ये फ्रेट कॉरिडोर आत्मनिर्भर भारत के बहुत बड़े माध्यम बनेगे:PM




प्रधानमंत्री ने कहा,''मैं आज एक और मानसिकता का जिक्र करना चाहता हूं, जो हम प्रदर्शनों और आंदोलनों में देखते हैं। ये मानसिकता देश की संपत्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाने की है। ये संपत्ति देश की है। समाज के हर वर्ग का इसमें पसीना और पैसा लगा है। जिस रेलवे को अकसर निशाना बनाया जाता है वो किस सेवा भाव से मुश्किल परिस्थितियों में भी देश के काम आती है ये कोरोना काल में दिखा है||




प्रधानमंत्री ने कहा,ये प्रोजेक्ट 2014 से पहले जो सरकार थी उसकी कार्य संस्कृति का जीता जागता प्रमाण है। साल 2006 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी, साल 2014 तक 1 किलोमीटर ट्रैक भी नहीं बिछा। अगले कुछ महीनों में करीब 1100 किलोमीटर का काम पूरा हो जाएगा|




लगभग 81,500 करोड़ रुपये की कुल लागत से शुरु की गई दोनों DFC परियोजना सिर्फ वस्तु का ही नहीं बल्कि विकास का परिवहन करेगी। वर्तमान में एक ही रेल पटरी पर पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ियां दोनों ही चलती हैं। अब DFC पर सिर्फ मालगाड़ियां ही चलेगी और इससे मालढुलाई भी बढ़ेगी: रेल मंत्री



डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पहले खंड न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा से मालगाड़ियों की औसत गति जो पहले 25 किलोमीटर प्रति घंटा थी वो बढ़कर 75 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी: प्रधानमंत्री के उद्घाटन करने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।