मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अयोध्या में 31 लाख की डकैती मामले में 9 डकैत दबोचे, साढ़ू ने ही डलवाई थी डकैती: खेत बेचकर भतीजी की शादी के लिए जुटाई थी रकम, साढ़ू ने प्लान बनाकर डलवा दी डकैती

अयोध्या: अयोध्या कोतवाली के तकपुरा दर्शननगर निवासी शिव शंकर वर्मा के घर में हुई 31 लाख की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैl शिव शंकर वर्मा के घर में हुई 31 लाख की डकैती मामले में पुलिस ने 09 डकैत…

अयोध्या में 31 लाख की डकैती मामले में 9 डकैत दबोचे, साढ़ू ने ही डलवाई थी डकैती: खेत बेचकर भतीजी की शादी के लिए जुटाई थी रकम, साढ़ू ने प्लान बनाकर डलवा दी डकैती
अयोध्या में 31 लाख की डकैती मामले में 9 डकैत दबोचे, साढ़ू ने ही डलवाई थी डकैती: खेत बेचकर भतीजी की शादी के लिए जुटाई थी रकम, साढ़ू ने प्लान बनाकर डलवा दी डकैती | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या:  अयोध्या कोतवाली के तकपुरा दर्शननगर निवासी शिव शंकर वर्मा के घर में हुई 31 लाख की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैl शिव शंकर वर्मा के घर में हुई 31 लाख की डकैती मामले में पुलिस ने 09 डकैत गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक (महिला) फरार है। लूटी गई रकम में से 3 लाख 60 हज़ार रुपये बरामद कर लिया गया है।  18 दिसंबर 20021 को ग्राम तकपुरा दर्शननगर में शिव शंकर वर्मा के घर हुई डकैती में चाचा ने खेत बेंच कर भतीजी की शादी के लिए रकम जुटाई थीl उसके साढ़ू ने योजना बनाकर 31 लाख की लूट करा दी थी। दरअसल, शिव शंकर वर्मा केे साढ़ू सालिकराम वर्मा उसकी बेटी की शादी भी करवा रहा था। उसको इस बात की जानकारी थी कि उसके घर में 31 लाख रुपए व आभूषण रखे हुए हैं। 

 


इस मामले में कोतवाली अयोध्या तथा स्वाट टीम द्वारा ने बूथ नंबर-4 के पास से डकैती की योजना बनाते हुये 9 लोगों को 5 देशी तंमचा व 10 कारतूस 360,000/- (तीन लाख साठ हजार रु०) रुपये व उनकी स्कर्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया।  पकड़े गए आठ डकैत मुरादाबाद के हैं जबकि साढ़ू सालिकराम वर्मा बस्ती का रहने वाला है। उसने ही ही पीड़ित की लड़की की शादी तय करवाया था। महिला अनामिका उर्फ निशा फरार है|




अयोध्या के SSP शैलेश पांडेय ने बताया कि,''18 दिसंबर की रात में एक व्यक्ति के घर में रात में अपराधी घुसते हैं और उसके यहां डकैती की घटना को अंजाम देते हैं। व्यक्ति द्वारा FIR दर्ज़ करा 5-6 लाख रुपए और गहने लूटे जाने की ही बात बताई गई। मामले में 9 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है|  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डकैती की साजिश मुरादाबाद में रची गई थी। पीड़ित पिता का साढ़ू सालिक राम वर्मा सऊदी अरब में नौकरी करता था। 



गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ पर ग्राम तकपुरा दर्शननगर में शिवशंकर वर्मा के घर दिनांक 18.12.2021 की रात डकैती करना स्वीकार करते हुये बताया कि शिवशंकर वर्मा की भतीजी जिसकी शादी उसके मौसा सालिकराम वर्मा तय करा रहे थे, पैसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। उसके घर खेत बेच कर काफी पैसा रखा है किसी तरह से ले लिया जायेl|




इसके पक्षात सातिकराम जो सऊदी अरब में रहता था उसके साथ मुरादाबाद का मो० गनी व राहत भी रहते थे। गनी व राहत व उसके पिता मो० सफी ने अन्यं बदमाशों के इकट्ठा किया। घटना के 5 दिना पूर्व मो० गनी, नवी हसन, अकबर व मुसीत उर्फ मुसीता मुरादाबात से अयोध्या आये यहाँ सालिकराम से मिले। सातिकराम घटना के समय दरवाजा खोलने वाली व पैसा जहाँ रखा है बताने वाली लड़की अनामिका उर्फ निशा से मिलावाया। रेकी करके सभी बदमाश वापस चले गये। घटना के दिन राहत व मो० शाफी मुरादाबाद मे रुक गये और सालिकराम लखनऊ के अस्पताल में, ये शेष अभि० आकर घटना कारित किये। घटना में 31 लाख 30 हजार रु० लूटा जाना बताया गया। जिसका इन लोगों ने आपस बटवारा किया
था।




गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता। 

1.मो० गनी पुत्र मो० रफी निवासी अब्दुल्लापुर लेदा थाना ठाकुर द्वारा जनपद मुरादाबाद

2.नवी हसन पुत्र मेहंदी हसन नि० अब्दुल्लापुर लेदा थाना ठाकुर द्वारा जनपद मुरादाबाद 

3.शेर अली पुत्र लिकायत अली निवासी अब्दुत्तापुर लेदा थाना ठाकुर द्वारा जनपद मुरादाबाद 

4 मुनाजीर हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन निवासी कमलीपुर खालसा थाना ठाकुर द्वारा जनपद 

5.अकबर पुत्र अख्तर निवासी मुस्तापुर खण्डसाल थाना-छजलैट जनपद मुरादाबाद 

6.मो. रफी पुत्र रफीक अहमद निवासी कमातीपुरी खालसा थाना ठाकुर द्वारा जनपद जनपद मुरादाबाद 

7.मो०शफी पुत्र अफसर अली निवासी अब्दुल्लापुर लेदा थाना ठाकुर द्वारा जनपद मुरादाबाद 

8. राहत अती पुत्र मो०शफी निवासी अब्दुल्लापुर लेदा थाना ठाकुर द्वारा जनपद मुरादाबाद 

9.सालीकराम वर्मा पुत्र राम मिलन वर्मा निवासी कनकरपुर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।