मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले अधिकारियों को हटाया जाए: अखिलेश यादव की EC से मांग, कहा- वर्दी में कैसे-कैसे लोग छुपे हुए थे?

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से मांग की है कि भाजपा सरकार कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले अधिकारियों को हटाया जाए। उन्होंने आयोग से य…

भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले अधिकारियों को हटाया जाए: अखिलेश यादव की EC से मांग, कहा- वर्दी में कैसे-कैसे लोग छुपे हुए थे?
भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले अधिकारियों को हटाया जाए: अखिलेश यादव की EC से मांग, कहा- वर्दी में कैसे-कैसे लोग छुपे हुए थे? | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से मांग की है कि भाजपा सरकार कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले अधिकारियों को हटाया जाए। उन्होंने आयोग से यह भी कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों से आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को रोके और जो लोग यहां आ गए हें उन्हें वापस भेंजे। ये लोग यहां ट्रेनिंग लेकर अफवाह फैलाने, पैसा बांटने, झूठ और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। इससे निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव प्रभावित हो रहा है। 



 पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण के भाजपा में शामिल होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,''ऐसे जो भी अधिकारी पांच साल से असीम के साथ काम कर रहे हैं उन्हें हटाया जाना चाहिए। वरना चुनाव को प्रभावित करेंगे। इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। 



अखिलेश ने कहा है कि वर्दी में कैसे-कैसे लोग छुपे हुए थे? अखिलेश ने कहा कि क्या पंचायत का चुनाव आप भूल गए? मैंने तब भी कहा था कि जिला कप्तान और अधिकारी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं| अखिलेश ने कहा कि,''मैं चुनाव आयोग से शिकायत करूंगा कि बीजेपी में शामिल हुए आसिम अरुण के साथ काम करने वाले सभी अधिकारियों को भी हटाया जाए|  मामले की जांच नहीं करने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठेंगे; हमें विश्वास नहीं होगा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम कर रहा है




अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में भाजपा के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान और अपना दल विधायक आर.के. वर्मा को समाजवादी पार्टी में शामिल कराने के उपरांत मीडिया कर्मियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा जनता भाजपा से नाराज और आक्रोशित है। भाजपा के नेता वोट मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। जनता इनकी कुटाई कर रही है। भाजपा से समाजवाद, लोकतंत्र और सद्भाव को खतरा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सब साथ आएं और भाजपा की जमानत जब्त कराएं। 



यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास और सकारात्मक राजनीति करती है। बीजेपी लगातार झूठ बोलने, नकारात्मक विभाजन और समाज को तोड़ने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में तमाम सर्वे दिखाए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत में समाजवादी पार्टी के पक्ष में लहर है। 



 यादव ने कहा कि महंगाई बहुत बढ़ गई है गरीब लोग कुछ भी नहीं खरीद सकते। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। मकर  संक्रांति पर मुख्यमंत्री जी के दलित के घर खिचड़ी खाने  को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा वोट के लिए सब करती है। वोट  के लिए खिचड़ी खा रहे हैं। उन्हें पेड़-पौधों पशुपक्षियों और प्रकृति से कोई लगाव नहीं है। अब उन्हें गोरखपुर में ही ठहर जाना है। इस बात को दलित और पिछड़े सब समझते हैं। भाजपा ने उनका हक मारा है। भाजपा बताएं कि गोरखपुर विश्वविद्यालय और एकेटीयू समेत अन्य स्थानों पर हुई भर्तियों में कितना सामाजिक न्याय किया है। अब धीरे-धीरे इनकी हर जगह पोल खुल रही है।



यादव ने कहा कि भाजपा धीरे-धीरे सब कुछ निजी क्षेत्र में देकर आरक्षण खत्म कर देगी। बीजेपी साजिश और षडयंत्र करके संविधान विरोधी काम कर रही है और आरक्षण को कमजोर कर रही है। इस बात को दलित और पिछड़ा समझता है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने पर हम 3 महीने में जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों और वर्गों को उनका हक और सम्मान दिलाएंगे। 



अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता कोविड-19 प्रोटोकॉल को मानते हुए फिजिकली लोगों के घर घर जाएंगे और पार्टी का प्रचार करेंगे। सरकार बनाने के लिए वोट की अपील करेंगे।



दारा सिंह चौहान ने कहा कि इस सरकार ने सबका साथ लिया लेकिन विकास कुछ लोगों का हुआ। प्रदेश का पिछड़ा समाज अब ठगने वाला नहीं है। दलित, वंचित समाज भी सपा के साथ है। किसान इस ठंड में अपनी घर की जगह खेत में सो रहे हैं अपनी फसल बचाने के लिए। 5 साल तक हमने इंतज़ार किया, हमें धोखा मिला भाजपा के वायदे को पूरा होने का इंतजार किया। “85 हमारा है, 15 में भी बंटवारा है, यही नहीं 100 भी हमारा है“। 



 दारा सिंह चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव विजनरी नेता हैं वे राजनीति के रोल मॉडल है। उन्होंने प्रदेश का अभूतपूर्व विकास किया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश खुशहाल होगा। अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र सुरक्षित होगा। वही भारत के भविष्य है। जनता का उन पर भरोसा है। सन् 2022 में उत्तर प्रदेश से देश में परिवर्तन का संकेत जाएगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।