मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अयोध्या : मंदिर में सो रहे युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ़्तार

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में मंदिर प्रांगण में युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई हैl थाना कुमारगंज क्षेत्रान्तर्गत गांव भुआपुर में स्थित हनुमान मंदिर में सो रहे पंकज नामक युवक की गला काटक…

अयोध्या : मंदिर में सो रहे युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ़्तार
अयोध्या : मंदिर में सो रहे युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में मंदिर प्रांगण में युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई हैl थाना कुमारगंज क्षेत्रान्तर्गत गांव भुआपुर में स्थित हनुमान मंदिर में सो रहे पंकज नामक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई है|  शव मिलने की सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है| घटना पुलिस चौकी देव गांव के भुआपुर गांव की है|



आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है| बताया जा रहा है, शनिवार रात भोजन करने के बाद दरवाजे पर स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर पंकज सो गया। सुबह परिजनों ने देखा, तो पंकज का शव खून से लथपथ पड़ा थाl  



मृतक पंकज भुआपुर में अपनी ननिहाल में तकरीबन दो माह से रह रहा था| मृतक पंकज पुत्र राज नारायण शुक्ला अपने मामा श्याम नारायण मिश्रा के यहां दो माह से रह रहा था। वह मूल रूप से अंगूरी थाना शिवरतन गंज जनपद अमेठी का रहने वाला है। 



पुलिस के मुताबिक,'' मृतक पंकज के परिजनों में जमीनी विवाद चल रहा था। मृतक आए दिन अपनी मां चंद्रावती को लेकर तहसील आता-जाता रहता था। मृतक के परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में रहते हैं। पुलिस ने बताया,'थाना कुमारगंज के ग्राम भुआपुर में युवक की हत्या की घटना का सही अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद किया गया।



पुलिस ने बताया,'आज-रविवार सुबह 6 बजे  ग्राम भुआपुर में एक युवक के हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच किया गया एवं परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर पर थाना कुमारगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया व अयोध्या पुलिस टीम द्वारा 12 घण्टे के अन्दर हत्या का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया व हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रिश्ते में मृतक युवक का ममेरा भाई है।



पुलिस ने बताया,';यंहा यह स्पष्ट करना है कि मृतक अपने ननिहाल में रहता था, गर्मी के दिनों में मन्दिर परिसर पर पंखा लगे होने के कारण युवक मन्दिर परिसर में ही सो जाता था। इसके अतिरिक्त मृतक का मन्दिर से कोई सम्बन्ध नहीं है।



अयोध्या एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा,''कुमारगंज थाना के अंतर्गत आज देवगांव चौकी क्षेत्र में एक 33 वर्षीय युवक का शव एक मंदिर में मिला था। घटना में आरोपी को पकड़ लिया गया है, आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। आरोपी का नाम गुल्लू मिश्रा है जो मृतक का ममेरा भाई है। बीती रात इनके बीच झगड़ा हुआ था| 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।