अयोध्या: डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या ने COVID-19 के कारण स्थगित हुई परीक्षाओं की नई तिथि की घोषित कर दी है|डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा-2020 की स्थगित परीक्षाएं आगामी 15 सितम्बर से प्रारम्भ होने जा रही है।इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय की ओर से सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। कोविड-19 के दृष्टिगत शासनादेश के अनुपालन में परीक्षा केन्द्रों को सेनेटाइज कराने का आदेश निर्गत कर दिया गया है।
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविदयालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविदयालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के आदेश पर विश्वविदयालय एवं उससे संबद्ध डिग्री कॉलेजों को 15 सितंबर से परीक्षाओं को कराने का आदेश दे दिया गया है|
अवध विश्वविदयालय के एमए, एमएससी, एमकॉम, बी.लिब, एम.लिब, बी.एससी व एमएससी ( कृषि एवं गृह विज्ञान), बीपीईएस, बीपीई, एमएसडब्ल्यू, पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाईिंनग, बीए भाग-3 अंतिम वर्ष की परीक्षाएं बाकी हैं|ये परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केद्रों पर 15 सितंबर 2020 से आयोजित करवाई जायेंगी|