नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| 1 सितम्बर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 36 लाख 91 हजार के पार पहुँच गया है|
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 69,921 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 36,91,167 तक पहुंच गई है| पिछले 24 घंटों में COVID19 से 819 और मौतों के साथ देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,921 नए मामले सामने आए, 819 मौतें हुईं। देश में अब COVID-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 36,91,167 है जिसमें 7,85,996 सक्रिय मामले, 28,39,883 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 65,288 मौतें शामिल हैं|