लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 6233 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 25 हजार 632 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 67 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,423 हो चुकी है
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 54,666 है, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,67,543 हैं। रिकवरी का प्रतिशत 74.25 है। अब तक संक्रमित लोगों में से 3423 लोगों की मृत्यु हुई है।कल प्रदेश में 1,39,454 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 54,90,354 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है|
अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''सक्रिय मामलों की कुल संख्या 54,666 है जिसमें से 27,364 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक होम आइसोलेशन में 97,506 लोग जा चुके हैं केस फर्टिलिटी रेट अब 1.51% है |अब तक प्रदेश में 62,809 कोविड हेल्प डेस्क बनाए जा चुके हैं, जिनकी सहायता से अब तक लगभग 7,01,678 लक्षणात्मक लोगों की पहचान की जा चुकी है|
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,'मुख्यमंत्री जी ने आज गोरखपुर मंडल का रिव्यू लिया है। उन्होंने मंडल की समीक्षा भी की है और वहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बैठक भी की है |प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 16,461 हो गई है। जिनमें लगभग 14,75,000 मकान चिन्हित हैं, लगभग 85,22,000 लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव मामलों की संख्या 40,658 है|
अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,'वर्तमान में प्रदेश के 16 जनपदों के 690 गांव बाढ़ प्रभावित हैं, जिसमें से 299 गांव मैरुंड तथा जलमग्न हैं। बाढ़ की स्थिति में सुधार आया है। जलस्तर के भी घटने की सूचना मिली है|प्रदेश में अब तक 373 बाढ़ शरणालयों की स्थापना की गई है, जिनमें वर्तमान में 2 जनपदों के 21 बाढ़ शरणालयों में लगभग 1267 व्यक्ति रह रहे हैं|बाढ़ प्रभावित जनपदों में 465 नावों का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में 774 बाढ़ चौकियों की भी स्थापना की गई है। पशु शिविर संचालित कर लगभग 7,29,000 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। बाढ़ क्षेत्र में 350 मेडिकल टीम लगाई गई हैं |