मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

अयोध्या में शिक्षिका सुप्रिया हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: आरोपी निकला नाबालिग प्रेमी, 3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, बार-बार संबंध बनाने का दबाव बनाने पर लोहे की रॉड से मार डाला था

अयोध्या: शिक्षिका सुप्रिया वर्मा हत्याकांड : उत्तर प्रदेश के अयोध्या के कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में हुए गर्भवती महिला टीचर की हत्या का एक महीने बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रानोपाली चौकी क्षेत्र स…

अयोध्या में शिक्षिका सुप्रिया हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: आरोपी निकला नाबालिग प्रेमी, 3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, बार-बार संबंध बनाने का दबाव बनाने पर लोहे की रॉड से मार डाला था
अयोध्या में शिक्षिका सुप्रिया हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: आरोपी निकला नाबालिग प्रेमी, 3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, बार-बार संबंध बनाने का दबाव बनाने पर लोहे की रॉड से मार डाला था | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: शिक्षिका सुप्रिया वर्मा हत्याकांड : उत्तर प्रदेश के अयोध्या के कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में हुए  गर्भवती महिला टीचर की हत्या का एक महीने बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रानोपाली चौकी क्षेत्र स्थित श्रीराम पुरम कालोनी निवासी महिला अध्यापिका सुप्रिया वर्मा की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी| 5 माह की गर्भवती शिक्षिका सुप्रिया वर्मा की हत्या नाबालिग प्रेमी ने की थी| बताया जा रहा है वह 12वीं का छात्र है| प्रेमी छात्र प्रेमिका टीचर से पीछा छुड़ाना चाहता था। जब कुछ समझ नहीं आया तो उसने साजिश रचकर हत्या को अंजाम दिया। आरोपी छात्र की उम्र करीब 17 साल है।



सुप्रिया वर्मा हत्याकांड में अयोध्या पुलिस ने श्रीराम पुरम कालोनी निवासी बाल अपचारी (करीब 17 वर्ष) पुत्र दिग्विजय सिंह को महोबरा बाईपास हाई-वे ओवर ब्रिज के नीचे गिरफ्तार किया गया है व अभियुक्त की निशादेही पर आलाकत्ल बरामद करने मे सफलता प्राप्त की गई है। 



उल्लेखनीय है कि 1 जून को श्रीरामपुरम कालोनी देवकाली बाईपास थाना कोतवाली अयोध्या सुप्रिया वर्मा पत्नी उमेश कुमार वर्मा निवासी ग्राम उफरौली पठानपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर हाल पता पटवारी का पुरवा देवकाली बाईपास थाना कोतवाली अयोध्या की हत्या अज्ञात व्यक्ति द्वारा समय करीब 10.00 बजे कर दी गयी थी| जिसके सम्बध मे थाना हाजा पर मु.अ.स. 203/22 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्र.नि. अयोध्या द्वारा की जा रही थी|



विवेचना के क्रम मे पतारसी सुरागरसी व सीसीटीवी फुटेज/बैकअप आदि से बाल अपचारी पुत्र दिग्विजय सिंह का नाम प्रकाश में आया| बाल अपचारी को आज 03 जुलाई, 2022 को महोबरा बाईपास ओवर ब्रीज के नीचे समय करीब 09.40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।



गिरफ्तार बाल अपचारी द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि हमारा मृतका सुप्रिया वर्मा सेअवैध सम्बंध वर्ष 2019 से था हम दोनो लोग परिवारीजनों की अनुपस्थिति में एक-दूसरे के घर पर मिलते थे | मैं मृतका सुप्रिया वर्मा से सम्बंध तोडना चाहता है क्योंकि मै और लडकियों से बात करता था किंतु मृतका सुप्रिया वर्मा द्वारा मुझे बार-बार सम्बंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिससे मै तंग आ चुका था|



मौका पाकर मेरे द्वारा 1 जून को जब सुप्रिया वर्मा के घर पर कोई नही था तो मै हत्या करने के नीयत से उसके घर में लोहे का नुकीला रॉड अपने घर से लेकर गया ।  हम लोग आपस में सोफे पर बैठकर बात करने लगे उसी समय मृतका सुप्रिया वर्मा द्वारा अवैध सम्बंध बनाने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था| इसी बात को लेकर हम दोनो मे बहस हो गई। मै उठकर अपने घर पर जाने लगा परंतु मतका सुप्रिया वर्मा ने मुझे पकड़ लिया तो हमने धक्का दे दिया उसके बाद वह जमीन पर गिर गयी, तो मैं वहीं पर मृतका सुप्रिया वर्मा को लोहे की नुकीली रॉड से गले पर मार कर हत्या कर दी। उसके बाद मैं उसके दूसरे कमरे मे आलमारियों मे रखा हुआ जेवरात व रुपये लेकर चला गया।



गौरतलब है कि, 01 जून को श्रीराम पुरम कॉलोनी में दिनदहाड़े 5 माह की गर्भवती टीचर सुप्रिया वर्मा (32) की हत्या हुई थी। सुप्रिया के पति उमेश भी सरकारी स्कूल में टीचर हैं। सुप्रिया वर्मा बीकापुर ब्लॉक के असकरनपुर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका थीं | , "1 जून को सुप्रिया वर्मा अपने घर पर अकेली थी। पति व सास मार्केट खरीददारी के लिए निकले थे, ऊपर मकान पर निर्माण कार्य भी हो रहा था उसी दौरान युवक घर में घुसा और हत्या कर फरार हो गया।|



पुलिस के मुताबिक,'' शिक्षिका के पति और माता के बाजार जाने के बाद वह घर में घुसकर नुकीली दार राड से शिक्षिका की हत्या किया था| नाबालिग ने हत्या से ध्यान भटकाने के लिए इसे लूट का रूप दे दिया था| हत्या के बाद नाबालिग आरोपी ने अलमारी का ताला तोड़कर 50 हजार नकदी, व अन्य सामान की चोरी की थी| पुलिस ने आरोपी नाबालिग के पास से सारा सामान बरामद कर लिया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।