मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बागपत लायंस क्लब द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर

● क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलोक भटनागर ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत● रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिये कार्यक्रम चेयरमैन लायन राजपाल शर्मा ने जताया सभी का आभारबस्ती: आज नगर के वात्सायन…

बागपत लायंस क्लब द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर
बागपत लायंस क्लब द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर | फ़ोटो: TVL News

● क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलोक भटनागर ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

● रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिये कार्यक्रम चेयरमैन लायन राजपाल शर्मा ने जताया सभी का आभार



बस्ती: आज नगर के वात्सायन पैलेस में बागपत लायंस क्लब द्वारा दिवंगत लायन मनीष जैन, लायन प्रेमशंकर शर्मा और लायन वीरेन्द्र कुमार सिंह की स्मृति में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।शिविर का शुभारम्भ लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर और मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए लायन आलोक भटनागर ने मनीष जैन, प्रेमशंकर शर्मा और लायन वीरेन्द्र कुमार सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।



लायंस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर तीनों दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और तीनों लायनों के सेवाकार्यो और मिलनसार व्यक्तित्व की प्रशंसा की। 




इस अवसर पर कार्यक्रम के चेयरमैन राजपाल शर्मा ने ब्लड़ डोनेट करने के फायदों के बारे बताते हुए कहा कि खून देने से जहां एक और जरूरतमंदों की जान बचायी जा सकती है वहीं दूसरी और स्वयं को भी तमाम तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है।



 स्वस्थ व्यक्ति को ब्लड़ डोनेट करने से शरीर में कोई फर्क नही पड़ता है। ब्लड़ डोनेट करना हदय के लिये अच्छा माना जाता है। कैंसर व दूसरी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।  यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थो को बाहर निकालता है। खून का कोई विकल्प नही है। जरूरत के समय एक इंसान ही दूसरे इंसान की सहायता कर सकता है। इससे बड़ा दान और कोई नही है।  सभी को रक्तदान करना चाहिये। 




इस मौके पर लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष वेद प्रकाश भारद्धाज, नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक एवं प्रमुख समाज सेवी महेश शर्मा, एड़वोकेट विजयपाल सिंह तोमर, जिला रक्त बैंक प्रभारी डा अनुराग वार्ष्णेय, समाजसेवी अमित जैन उर्फ जौली जैन, सोहनपाल सिंह, एड़वोकेट गजेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल सांगवान, तिलकराम चौहान, एड़वोकेट निशांत वत्स आदि उपस्थित थे।








विवेक जैन, पत्रकार बागपत



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।