बस्ती: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है और इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरे दमखम के साथ मैदान| जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव का माहौल गर्म है| इस बीच बस्ती में वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी की फ्लोर राइस मिल पर छापा पड़ा है|
पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी की फ्लोर और राइस मिल पर प्रशासन का छापा| सीलिंग करने की थी तैयारी, मगर जांच में नहीं मिली कमी, वापस लौटी टीम| मौके पर पहुंचे सीडीओ, आरएफसी और एसडीएम बिना कार्यवाही लौटे|
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को जीतने की चल रही जोर आजमाइश....बीजेपी प्रत्याशी को निर्विरोध जिताने के लिए सपाइयों पर बन रहा दबाव| प्रशासनिक दबाव बनाकर सपा प्रत्याशी के पर्चा वापसी का प्रयास विफल|
सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव पर आज दर्ज हुआ है कलवारी थाने में मुकदमा...48 घंटे से सपा के कंडीडेट सहित तीन सदस्य है लापता, तलास में जुटी है पुलिस|
बता दें, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शनिवार को नामांकन होने के बाद अब 57 जिलों में 3 जुलाई को वोट डाले जाएंगे| क्योंकि, नामांकन के बाद 18 जिलों में उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है| जिनमें, 17 बीजेपी के और एक सपा का उम्मीदवार है| अब जिन 57 जिलों में वोटिंग होनी है उनमें 41-45 जिलों में बीजेपी और समाजवादी पार्टी की सीधी टक्कर है| ऐसे में रविवार को अखिलेश यादव ने इस चुनाव में पार्टी की रणनीति को तय करने के लिए दो जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों और पार्टी के जीते हुए सदस्यों के साथ बैठक की| बैठक में चुनाव की रणनीति तय की गई|
गौरतलब है कि,''त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 3,050 जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। जिसमें एसपी (SP) के 747, बीजेपी (BJP) के 666, बीएसपी (BSP) के 322 चुनाव जीते थे। वही, 05 मई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने था कहा,'' जिला पंचायत में कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक है। 270 सीटों पर कांग्रेस निर्वाचित हुई। जिस तरह प्रियंका गांधी खेत-खलियान, किसान, नौजवान और कोरोना पर गंभीरता से उ.प्र. के सशक्त विपक्ष के रूप में कार्य कर रही हैं, उसका परिणाम देखने को मिल रहा है|
05 मई, 2021 को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने कहा था कि,''जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में कांग्रेस के 270 जिला पंचायत के उम्मीदवारों ने विजय हासिल की। 571 सीटों पर जिला पंचायत के कांग्रेस प्रत्याशी जहां दूसरे स्थान पर रहे, वहीं 711 सीटों पर तीसरे स्थान पर रहे। इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता जीते हैं।