मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

चुनाव के दौरान कोरोना से मरे 1621 शिक्षकों के परिवारों को एक करोड़ मुआवजा और नौकरी दे यूपी सरकार: कांग्रेस

● अल्पसंख्यक कांग्रेस ने फेसबुक लाइव से चुनावी ड्यूटी में कोरोना से मरे शिक्षकों के न्याय के लिए उठाई आवाज़● चुनाव के दौरान कोरोना से मरे 1621 शिक्षकों के परिवारों को एक करोड़ मुआवजा और नौकरी दे सरका…

चुनाव के दौरान कोरोना से मरे 1621 शिक्षकों के परिवारों को एक करोड़ मुआवजा और नौकरी दे यूपी सरकार: कांग्रेस
चुनाव के दौरान कोरोना से मरे 1621 शिक्षकों के परिवारों को एक करोड़ मुआवजा और नौकरी दे यूपी सरकार: कांग्रेस | फ़ोटो: TVL News

● अल्पसंख्यक कांग्रेस ने फेसबुक लाइव से चुनावी ड्यूटी में कोरोना से मरे शिक्षकों के न्याय के लिए उठाई आवाज़

● चुनाव के दौरान कोरोना से मरे 1621 शिक्षकों के परिवारों को एक करोड़ मुआवजा और नौकरी दे सरकार: शाहनवाज़ आलम

● मृतक शिक्षकों और कर्मचारियों के न्याय के लिए मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजने का अभियान चलायेगी अल्पसंख्यक कांग्रेस



लखनऊ: अल्पसंख्यक कांग्रेस के ज़िला, शहर और प्रदेश पदाधिकारियों ने आज चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित हो कर मरे 1621 शिक्षकों और कर्मचारियों को एक करोड़ मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की माँग फेसबुक लाइव के ज़रिये उठाई.


अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि हर ज़िला और शहर कमेटियों और प्रदेश पदाधिकारियों ने 12 से 2 बजे के बीच योगी सरकार पर चुनाव के दौरान कोरोना से मरे शिक्षकों और कर्मचारियों की वास्तविक संख्या छुपाने का आरोप लगाया. नेताओं ने कहा कि जिस तरह आम कोरोना मृतकों की संख्या योगी सरकार दबा रही है उसी बेशर्मी से चुनावी ड्यूटी के दौरान कोरोना से मरे शिक्षकों और कर्मचारियों की संख्या भी दबाई जा रही है.



इस दौरान इलाहाबाद हाई कोर्ट के 11 मई के फैसले का हवाला भी फेसबुक लाइव के ज़रिये दिया गया जिसमें जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और अजीत कुमार की खंडपीठ ने योगी सरकार से प्रत्येक मृतक शिक्षक परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने को कहा है.




अल्पसंख्यक कांग्रेस नेताओं ने मुआवजे के लिए कोरोना रिपोर्ट की अनिवार्यता को भी समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि बहुत सारे शिक्षक और कर्मचारी तो जाँच भी नहीं करा पाए क्योंकि रिपोर्ट ही 5 से 6 में आ रही थी. इस दौरान वो इस अस्पताल से उस अस्पताल ऑक्सीजन, बेड और रेमडीसीवर के लिए भटकते हुए मर गए.



शाहनवाज़ आलम ने बताया कि अल्पसंख्यक कांग्रेस मृतक शिक्षकों के न्याय के लिए मुख्यमन्त्री को पोस्ट कार्ड भेजने का अभियान चलायेगा.








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।