मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

छात्रों को बांटे ड्रेस, जर्सी व जूते: जयपाल शर्मा ने कहा- विद्यार्थी मेरे परिवार का हिस्सा

● कॉलिज के विद्यार्थी मेरे परिवार का हिस्सा, जो कुछ कर रहा हूॅं अपने परिवार को सशक्त बनाने के लिए कर रहा हूॅं - जयपाल शर्मा● जो मानसिकता से अमीर है वह कभी गरीब नही हो सकते, चाहे वह किसी भी परिस्थितिय…

छात्रों को बांटे ड्रेस, जर्सी व जूते: जयपाल शर्मा ने कहा- विद्यार्थी मेरे परिवार का हिस्सा
छात्रों को बांटे ड्रेस, जर्सी व जूते: जयपाल शर्मा ने कहा- विद्यार्थी मेरे परिवार का हिस्सा | फ़ोटो: TVL News

कॉलिज के विद्यार्थी मेरे परिवार का हिस्सा, जो कुछ कर रहा हूॅं अपने परिवार को सशक्त बनाने के लिए कर रहा हूॅं - जयपाल शर्मा

जो मानसिकता से अमीर है वह कभी गरीब नही हो सकते, चाहे वह किसी भी परिस्थितियों में रह रहे हो - सुषमा गौड़



बागपत:   श्री यमुना इण्टर कॉलिज बागपत में 35 गरीब विद्यार्थियों को ड्रेस, जर्सी और जूते वितरित किए गए। कॉलिज के शिक्षकों ने बताया कि बागपत स्थित श्री यमुना इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य और अंग्रेजी के प्रवक्ता जयपाल शर्मा और उनकी पत्नी शिक्षिका सुषमा गौड द्वारा अनेकों वर्षो से स्वयं के खर्चे पर कॉलिज के गरीब विद्यार्थियों को ड्रेस, जर्सी और जूते वितरित किए जाते है। 



बताया कि जिस समय जयपाल शर्मा कॉलिज में कार्यरत थे, उस समय 4 से 5 बच्चों की फीस हर वर्ष अपनी जेब से दिया करते थे और ऐसे बच्चों के लिए पठन-पाठन सामग्री की निशुल्क व्यवस्था कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते थे। कॉलिज के शिक्षक अशोक बंधु द्वारा बताया गया कि जयपाल शर्मा और सुषमा गौड़ द्वारा हमेशा से ही धार्मिक, सामाजिक क्षेत्रों में सामर्थ्य के अनुसार अनेकों कार्य किये जाते है। 



इस बारे में जब जयपाल शर्मा जी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि श्री यमुना इण्टर कॉलिज बागपत में उन्होंने वर्षों सेवा की है और यह कॉलिज उनके परिवार का हिस्सा है। वह जो कुछ कर रहे है, वह अपनो को सशक्त बनाने के लिए कर रहे है। वह उन पर कोई अहसान नही कर रहे है बल्कि परिवार का सदस्य होने के नाते अपने कर्त्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन कर रहे है।



 उन्होंने अपनी पत्नी सुषमा गौड़ द्वारा उनके हर नेक कार्य में कदम से कदम मिलाकर साथ चलने के लिए उनकी प्रशंसा की। शिक्षिका सुषमा गौड़ ने बताया कि गरीब सिर्फ मानसिकता होती है, व्यक्ति नही। जो मानसिकता से अमीर है वह कभी गरीब नही हो सकते, चाहे वह किसी भी परिस्थितियों में रह रहे हो। कहा कि कॉलिज के अनेकों विद्यार्थियों के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से परमेश्वर ने उनको जो कुछ दिया है, उसमें से वह सामर्थ्य के अनुसार कॉलिज के विद्यार्थियों को देने का प्रयास कर रहे है। कहा कि परिवार में कोई किसी पर अहसान नही करता।





विवेक जैन, पत्रकार बागपत

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।