मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: बागपत में कलेक्ट्रेट पहुँची तीन महिलाएं और वापस ले गई RLD प्रत्याशी का नामांकन, जमकर हुआ बवाल

● बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष नामांकन के लिये जमकर हुआ हंगामा● रालोद वरिष्ठ नेता मजहर अली अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ बागपत पहुंचे● जिला प्रशासन ने कहा नाम वापसी का फार्म देने वाली महिला फर्जी थी शीघ्र…

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: बागपत में कलेक्ट्रेट पहुँची तीन महिलाएं और वापस ले गई RLD प्रत्याशी का नामांकन, जमकर हुआ बवाल
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: बागपत में कलेक्ट्रेट पहुँची तीन महिलाएं और वापस ले गई RLD प्रत्याशी का नामांकन, जमकर हुआ बवाल | फ़ोटो: TVL News

● बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष नामांकन के लिये जमकर हुआ हंगामा

● रालोद वरिष्ठ नेता मजहर अली अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ बागपत पहुंचे

● जिला प्रशासन ने कहा नाम वापसी का फार्म देने वाली महिला फर्जी थी शीघ्र होगी गिरफ्तारी



बागपत:  बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी ड्रामा थमने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार को एक बार फिर बड़ा खेल खेला गया। कुछ घंटे पहले तक तो जिला प्रशासन यह दावा कर रहा था कि रालोद की प्रत्याशी ममता जयकिशोर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, लेकिन रालोद के हंगामे के बाद जिला प्रशासन बैकफुट पर आ गया है और ममता जयकिशोर का पर्चा वैध घोषित कर दिया है।




बागपत में जिला पंचायत की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। जिले में अनुसूचित जाति की केवल दो महिलाएं ममता जयकिशोर और बबली निर्वाचित हुई थी। जिनमें से एक रालोद और दूसरी सपा में शामिल थी। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा की कोई अनुसूचित जाति की जिला पंचायत की सदस्य ना जीतने के कारण बबली को भाजपा पार्टी में शामिल कराकर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। नामांकन के दिन बीजेपी ने सुबह चार बजे ममता जयकिशोर को भी भाजपा में शामिल करने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना बन गई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद ममता जयकिशोर ने रालोद में वापसी की घोषणा करते हुए अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। 




मंगलवार की सुबह ममता के नाम वापसी की चर्चा फैल गई, जबकि ममता ने फेसबुक लाइव कराकर बताया कि वो जयपुर राजस्थान के भरतपुर में अपने दोनों प्रस्तावकों और जिला पंचायत के 14 सदस्यों के साथ मौजूद है। उनके नाम से नामांकन वापसी की बात कही जा रही है वो फर्जी है। जिसके बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर हंगामा कर दिया। 




रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के दिशा-निर्देश पर लोनी से रालोद के वरिष्ठ नेता मजहर अली अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बागपत पहुंचे और उन्होंने कलक्ट्रेट का घेराव कर जमकर हंगामा किया। हंगामे को देखते हुए जिला प्रशासन बैकफुट पर आ गया और जिला प्रशासन ने ममता का नामांकन वैध घोषित कर दिया है। 



मजहर अली ने कहा कि प्रशासन अपनी पूरी हठधर्मिता वह मनमानी चला रहा है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रशासन के मंसूबे किसी भी कीमत पर पूरे नहीं होंगे और ममता ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगी। अब ममता और भाजपा की बबली के बीच मुकाबला होगा। जिला प्रशासन ने कहा है कि जिस महिला ने ममता के नाम पर नामाकंन वापिस लिया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।