यूपी : बागपत में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर देर रात पुलिस ने किया लाठीचार्ज, धरनास्थल कराया खाली
बागपत: 26 को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में चल रहे किसानों के आंदोलन पर भी पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और बुधवार रात करीब 12 बजे…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
यूपी : बागपत में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर देर रात पुलिस ने किया लाठीचार्ज, धरनास्थल कराया खाली | फ़ोटो: TVL News
बागपत: 26 को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में चल रहे किसानों के आंदोलन पर भी पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और बुधवार रात करीब 12 बजे पुलिस धरना स्थल पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर धरनास्थल खाली करा लिया। पुलिस फोर्स ने लाठियां फटकार कर किसानों को दौड़ा लिया।
बुधवार की रात को बागपत पुलिस ने बड़ौत में धरना दे रहे किसानों को यहां से हटा दिया है| किसानों को हटाए जाने को लेकर यूपी पुलिस ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के एक नोटिस का हवाला दिया है, जिसमें निर्माण गतिविधि में देरी होने की बात की गई थी| बुधवार रात की इस घटना के कुछ विजु़अल्स भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिस टेंट में बैठे लोगों को भगाती हुई नज़र आ रही है|पुलिस का कहना है कि उसने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक नहीं हटाया है|
बागपत के ADM अमित कुमार सिंह ने कहा, 'NHAI ने हमें एक लेटर लिखा था, जिसमें यहां पर किसानों के प्रदर्शन के चलते सड़क निर्माण गतिविधि में देरी होने की बात कही गई थी| हमने किसानों को शांतिपूर्वक प्रदर्शनस्थल से हटा दिया है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।