नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन को संसद के बचे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है | TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सदन में 'दुर्व्यवहार' के लिए मौजूदा सत्र के शेष समय के लिए राज्यसभा से निलंबित किया गया है। डेरेक ओब्रायन पर चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक ,2021 पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने वॉकआउट किया था | उस दौरान डेरेक ओ ब्रायन पर रूल बुक रिपोर्टर्स टेबल की तरफ फेंकने का आरोप है| संसद का सत्र अगले चार दिनों में खत्म होने वाला है|
निलंबन के बाद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, आखिरी बार मुझे जब राज्यसभा से कृषि कानूनों को सरकार द्वारा जबरदस्ती पारित कराए जाने के दौरान निलंबित किया गया था| हम सभी जानते हैं कि उसके बाद क्या हुआ था| आज मुझे सस्पेंड किया गया है कि जब बीजेपी लोकतंत्र का मजाक बना रही है और चुनाव सुधार कानून को जबरन पारित करवा रही है| उम्मीद है कि ये बिल भी सरकार को जल्द वापस लेना पड़ेगा|
https://www.thevirallines.net/india-news-the-election-laws-amendment-bill-2021-passed-in-rajya-sabha
गौरतलब है कि वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने वाला बिल सरकार लोकसभा से पारित करा चुकी है| उसे राज्यसभा में आज पारित कराया जाना है| जबकि विपक्ष मांग कर रहा है कि इसे संसदीय स्थायी समिति को भेजा जाए| विपक्ष का कहना है कि मतदाता सूची को आधार नंबर से जोड़े जाने में गोपनीयता भंग होने का खतरा है|
इससे पहले संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन 12 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया था उन पर संसद के पिछले मानसून सत्र के दौरान संसद में दुर्व्यवहार औऱ हंगामा करने का आरोप था| इसको लेकर संसद के दोनों सदनों में लगातार हंगामा और शोरशराबा हो रहा है| सरकार ने वहीं स्पष्ट कर दिया था कि जब तक निलंबित सांसद अपने आचरण के लिए माफी नहीं मांगते हैं, उन्हें बहाल नहीं किया जाएगा|