मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Ballia Shootout: बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को भेजा गया 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

बलिया: बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया| 15 अक्टूबर को दुर्जनपुर गांव में गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को बलिया जिला अदालत के मु…

Ballia Shootout: बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को भेजा गया 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में
Ballia Shootout: बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को भेजा गया 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में | फ़ोटो: TVL News

बलिया: बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया| 15 अक्टूबर को दुर्जनपुर गांव में गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को बलिया जिला अदालत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा। 




बता दें कि यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने आरोपी को कल लखनऊ से गिरफ्तार किया था|  वह काफी दिनों से फरार चल रहा था|




15 अक्टूबर बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को मेडिकल परीक्षण के बाद बलिया पुलिस स्टेशन वापस लाया उसके बाद उसे जिला अदालत में पेश किया गया| जहाँ से बलिया जिला अदालत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया|




आपको बता दें कि रविवार को रविवार की सुबह एसटीएफ ने उसे लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे से दो साथियों के साथ धर दबोचा। एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि धीरेन्द्र सिंह की लोकेशन लखनऊ में मिली थी। रविवार सुबह वह अपने दो साथियों के साथ किसी से मिलने के लिये पॉलीटेक्निनिक चौराहे पहुंचा है, तभी उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे एसटीएफ मुख्यालय ले जाया गया जहां काफी देर तक पूछताछ की गई।  इसके बाद धीरेंद्र सिंह को एसटीएफ रविवार की शाम बलिया ले आई। लखनऊ से धीरेंद्र को लेकर एसटीएफ की टीम सीधे कोतवाली पहुंची और उसे थाने की लॉकअप में डाल दिया।





धीरेन्द्र ने दुर्जनपुर गांव में 15 अक्टूबर को पंचायत भवन पर राशन कोटे की दुकान को लेकर चल रही बैठक में तनातनी होने पर जय प्रकाश पाल की गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के समय बैरिया के एसडीएम सुरेश पाल, सीओ चन्द्रकेश सिंह समेत कई लोग वहां मौजूद थे। शासन ने इन दोनों अफसरों को निलम्बित कर दिया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। उसके दो भाइयों समेत नौ लोगों को पकड़ लिया गया था लेकिन धीरेंद्र नहीं पकड़ा गया तो 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। उधर इस मामले में आरोपी धीरेन्द्र सिंह ने एक वीडियो वायरल कर खुद को बेगुनाह बताया था। इस मामले में धीरेन्द्र के पक्ष में भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह भी खुलकर सामने आ चुके है। इसके बाद से मामले ने और तूल पकड़ रखा है। 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।