मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शिल्पी राज का जबर्दस्त गाना 'बलमु के हिपिया' में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने ढाया कहर

भोजपुरी सिनेमा को चाहने वालों की करोड़ों में तादाद है। वही जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। दोनों का जब भी कोई गाना साथ में आता है तो वो सो…

शिल्पी राज का जबर्दस्त गाना 'बलमु के हिपिया' में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने ढाया कहर
शिल्पी राज का जबर्दस्त गाना 'बलमु के हिपिया' में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने ढाया कहर | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी सिनेमा को चाहने वालों की करोड़ों में तादाद है। वही  जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। दोनों का जब भी कोई गाना साथ में आता है तो वो  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाता है। इस जोड़ी का नया गाना भोजपुरी इंडस्ट्री की बहुचर्चित फिल्म फसल से रिलीज किया गया है।

जिसके बोल हैं 'बलमु के हिपिया'। इस फ़िल्म के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने ने इंटनेट पर रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है और लोगों को यह गाना काफी पसंद भी आ रहा है।  द???्शक निरहुआ और आम्रपाली के गानों को देखना और सुनना खूब पसंद करते है। इनकी जोड़ी ने एक साथ मिलकर एक से बढ़कर एक फिल्में दी है।  वही इस गाने को भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने गाया है।


गाने की शुरुआत में दोनों फिल्म देख रहे होते हैं। और निरहुआ उठकर घर चले आते हैं और आम्रपाली भी उनके पीछे पीछे चली आती हैं इसके बाद आम्रपाली दुबे अपने पति निरहुआ से कहती है कि  उड़ेला फर फर बहे पुरवइया...चश्मा पहिरी जब लेले अंगड़ाया....उड़ेला फर फर बहे पुरवइया...चश्मा पहिरी जब लेले अंगड़ाया...दिलवा में गोली दाग है...राजा जी के हिपिया  हीराउआ से हैपी लागे है...।


गाने में जहां दोनों एक समय देहाती भेषभूषा में नजर आते हैं तो वही दूसरे ही सीन में दोनों एक दम मॉर्डन अवतार में दिखाई देते हैं दोनों को के ऊपर देसी से लेकर वेस्टर्न लुक जच रहा है। उसके ऊपर आम्रपाली की मनमोहक अदाएं दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रही है।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज 'बलमु के हिपिया' को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है, गाने के प्रचारक ब्रजेश मेहर, वही इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।