सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर का 'मिट्टी' गाना हुआ रिलीज
सिद्धार्थ आनंद की ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फाइटर बड़े स्क्रीन पर रिपब्लिक डे के एक दिन पहले रिलीज होने के बाद से सिल्वर स्क्रीन पर जलवा बिखेर रही है। पावर पैक्ड एक्शन सीन्स…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर का 'मिट्टी' गाना हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News
सिद्धार्थ आनंद की ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फाइटर बड़े स्क्रीन पर रिपब्लिक डे के एक दिन पहले रिलीज होने के बाद से सिल्वर स्क्रीन पर जलवा बिखेर रही है। पावर पैक्ड एक्शन सीन्स से भरपूर फिल्म देश भक्ति की भावना से सजी है। ऐसे में मेकर्स ने अब फिल्म के गाने मिट्टी को जारी कर दिया है। ये एक ऐसा गीत है जो देशभक्ति की भावना को उजागर करने वाले हमारे एयर वॉरियर्स की बहादुरी को दर्शाता है।
फिल्म फाइटर का ये गाना अब रिलीज हो गया है। हर धुन और बोल में देशभक्ति का विषय लेकर आया यह गाना वास्तव में दिलों को छूता है और हमारे देश के लिए प्यार की भावना पैदा करता है। राष्ट्र को सभी रिश्तों से ऊपर रखना ही 'मिट्टी' गाने का असली सार है।
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'फाइटर' सिनेमाई प्रतिभा का प्रतीक है। यह फिल्म एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव का वादा करते हुए, दिल को छू लेने वाले एक्शन और देशभक्ति के उत्साह को सहजता से जोड़ती है। फाइटर अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।