मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बलरामपुर: रामलीला में राम-लक्ष्मण, हनुमान का भूमिका अदा करने वाले कलाकारों को निस्वार्थ फाउंडेशन ने किया सम्मानित

● रामलीला में राम लक्ष्मण हनुमान का भूमिका अदा करने वाले कलाकारों को निस्वार्थ फाउंडेशन ने किया सम्मानित●अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने पर निस्वार्थ फाउंडेशन का ऐतिहासिक पहल●…

बलरामपुर: रामलीला में राम-लक्ष्मण, हनुमान का भूमिका अदा करने वाले कलाकारों को निस्वार्थ फाउंडेशन ने किया सम्मानित
बलरामपुर: रामलीला में राम-लक्ष्मण, हनुमान का भूमिका अदा करने वाले कलाकारों को निस्वार्थ फाउंडेशन ने किया सम्मानित | फ़ोटो: TVL News

● रामलीला में राम लक्ष्मण हनुमान का भूमिका अदा करने वाले कलाकारों को निस्वार्थ फाउंडेशन ने किया सम्मानित

●अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने पर निस्वार्थ फाउंडेशन का ऐतिहासिक पहल

●मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र के आदर्शों का अनुश्रवण करें जनमानस : डॉ अविनाश

●सम्मान पाते ही कलाकारों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना





बलरामपुर:मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र के राम नगरी अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर निर्माण की नीव रखने पर जिले की सामाजिक संस्था निस्वार्थ फाउंडेशन ने भारत देश की बड़ी उपलब्धि बताया है| इस भव्य उपलब्धि एवं कार्यक्रम आयोजन के उपलक्ष में संस्था ने जिले के सबसे पुरानी रामलीला संकीर्तन कमेटी भगवती गंज के 1982 से लेकर लगातार राम भक्त हनुमान की भूमिका निर्वहन करने वाले प्रेम कुमार शर्मा को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है|




वहीं संस्था ने वर्ष 2004 से लगातार इस रामलीला कमेटी में राम की भूमिका अदा करने वाले शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वाले अंकित शर्मा को भी राम जानकी मंदिर में अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह के साथ भगवान राम माता सीता एवं लक्ष्मण की संयुक्त तस्वीर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया है| सम्मान पाकर राम लक्ष्मण हनुमान की भूमिका अदा करने वाले इन कलाकारों की आंखों में आंसू आ गए| 



उन्होंने कहा कि आज भगवान राम के अयोध्या धाम में मंदिर स्थापना की नींव रखने के साथ-साथ आज सामाजिक संस्था निस्वार्थ फाउंडेशन पदाधिकारियों ने सम्मानित करके जो ऐतिहासिक कार्य किया है वह निश्चय ही जिले की सबसे प्राचीन रामलीला कमेटी भगवती गंज के लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है| फाउंडेशन के अगुआ रविंद्र कुमार गुप्ता कमलापुरी वरिष्ठ पत्रकार डॉ अविनाश पांडे मोहित केसरवानी अनुराग रस्तोगी आलोकित श्रीवास्तव रवि  कसौधन ने रामलीला के इन जीवंत कलाकारों को राम जानकी मंदिर भगवती गंज में सम्मानित करके इनके साथ श्री राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने पर दीपक जलाकर खुशियों का इजहार किया है|





 रविंद्र गुप्ता ने कहा कि हनुमान की भूमिका अदा करने वाले प्रेम कुमार शर्मा लगातार 1982 से रामलीला में अपनी अहम भूमिका निर्वहन करते हुए भगवान राम के सच्चे सेवक के रूप में जाने जाते हैं आज रामलीला के ऐसे पात्रों के साथ बिताए पल में जो खुशी मिली है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है| वही वरिष्ठ पत्रकार अविनाश पांडे ने कहा कि आज अयोध्या धाम में 492 वर्ष बाद भगवान श्री राम के मंदिर स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है| इस भव्य समारोह के उपलक्ष में आज जिले के सबसे प्राचीन 1943 से संचालित भगवती गंज के रामलीला कमेटी में लंबे वर्षों से भगवान राम की भूमिका अदा करने वाले शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वाले अंकित शर्मा को आज के यशस्वी दिन पर सम्मानित करना किसी गौरव से कम नहीं है| यह सभी कलाकार ही नहीं समाज के मार्गदर्शक हैं जो अच्छे कार्यों के लिए समाज का मार्गदर्शन करते हैं|





 निस्वार्थ फाउंडेशन के सम्मानित कार्यक्रम के दौरान भगवान राम लक्ष्मण हनुमान की भूमिका अदा करने वाले क्रमशा शैलेंद्र कुमार शर्मा, अंकित शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा एवं सीता का रोल अदा करने वाले शुभम शर्मा ने कहा कि कई वर्षों से भगवान राम एवं उनके रामायण पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है| लेकिन आज भगवान राम के अयोध्या धाम में उनके मंदिर की आधारशिला रखने पर हम सभी कलाकारों को सम्मानित होना बड़े गर्व की बात है| इन कलाकारों ने संस्था के इस कार्य की सराहना करते हुए ऐसे उत्कृष्ट कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दी हैं




निस्वार्थ फाउंडेशन की माने तो जिले की सबसे प्राचीन रामलीला संकीर्तन कमेटी भगवती गंज का संचालन वर्ष 1943 से लगातार जारी है| इस रामलीला कमेटी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि जो भी पात्र रामलीला के रहे हैं सभी पुरुषों ने की है आज तक कोई भी पात्र में महिला शामिल नहीं हुई है| इस रामलीला कमेटी को हिंदू मुस्लिम के एकता एवं प्रेम सौहार्द का प्रतीक माना जाता है| 




यहां की रामलीला को देखने के लिए दर्शकों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है| इतना ही नहीं लोगों की आस्था इस रामलीला से इतनी है कि रामलीला मंचन के दौरान राम लक्ष्मण सीता हनुमान से तमाम दांपत्य अपने बच्चों के साथ आशीर्वाद लेना अपने को धन्य मानते हैं| इस रामलीला के प्रमुख भूमिका अदा करने वाले कलाकारों को निस्वार्थ फाउंडेशन ने सम्मानित करके ना केवल भारतीय सभ्यता में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए लोगों को प्रेरित किया है बल्कि भगवान श्री राम माता सीता के साथ-साथ लक्ष्मण एवं महाबली हनुमान के त्याग बलिदान संघर्ष एवं न्याय के गाथा को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है|











रिपोर्ट-सुरेश त्रिपाठी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।