मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भारत में पिछले 24 घंटे में आए सबसे ज़्यादा 62,538 नए COVID-19 केस, Coronavirus से 886 लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश में एक दिन में सामने आने वाले कोरोनावायरस के मामलों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. देश में पहली बार एक दिन में सामने आने वाले मामलों की संख्या 60,000 के ऊपर पहुंच गई है. 7 अगस्त, 2020 यानी श…

भारत में पिछले 24 घंटे में आए सबसे ज़्यादा 62,538 नए COVID-19 केस, Coronavirus से 886 लोगों की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में आए सबसे ज़्यादा 62,538 नए COVID-19 केस, Coronavirus से 886 लोगों की मौत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  देश में एक दिन में सामने आने वाले कोरोनावायरस के मामलों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. देश में पहली बार एक दिन में सामने आने वाले मामलों की संख्या 60,000 के ऊपर पहुंच गई है. 7 अगस्त, 2020 यानी शुक्रवार की सुबह को देश में एक दिन में 62,538 केस सामने आए हैं. वहीं 24 घंटों में 886 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही देश में कोरोनावायरस के कुल मरीजों की संख्या 20,27,074 हो चुकी है. इस बीमारी से अबतक देश में कुल 41,585 लोगों की मौत हो चुकी है






अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो देश में अबतक इस बीमारी से 13,78,105 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में रिकवरी रेट 67.98% चल रहा है. वहीं पॉजिटिविटी रेट 10.88% है. यानी कि जितने भी सैंपलों की जांच हो रही है, उसमें से 10.88 फीसदी पॉजिटिव निकल रहे हैं. 6 अगस्त को कुल 5,74,783 सैंपलों की टेस्टिंग हुई है. वहीं, देश में महामारी फैलने के बाद से अबतक 2,27,24,134 सैंपलों की जांच हो चुकी है.





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।