मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बलरामपुर पुलिस ने सेना के जवान के साथ की मारपीट, दी गालियां...आर्मी गिरी निकालने की धमकी; पीड़ित जवान ने वीडियो वायरल कर लगाई न्याय की गुहार

बलरामपुर: इंडियन आर्मी जवान के साथ बलरामपुर की सादुल्लानगर पुलिस ने मारपीट की| आर्मी जवान राज किशोर सिंह को मारपीट कर थाने ले गए | आर्मी जवान को सादुल्लाह नगर पुलिस ने दी भद्दी भद्दी गालियां, आर्मी ज…

बलरामपुर पुलिस ने सेना के जवान के साथ की मारपीट, दी गालियां...आर्मी गिरी निकालने की धमकी; पीड़ित जवान ने वीडियो वायरल कर लगाई न्याय की गुहार
बलरामपुर पुलिस ने सेना के जवान के साथ की मारपीट, दी गालियां...आर्मी गिरी निकालने की धमकी; पीड़ित जवान ने वीडियो वायरल कर लगाई न्याय की गुहार | फ़ोटो: TVL News

बलरामपुर: इंडियन आर्मी जवान के साथ बलरामपुर की सादुल्लानगर पुलिस ने मारपीट की| आर्मी जवान राज किशोर सिंह को मारपीट कर थाने ले गए | आर्मी जवान को सादुल्लाह नगर पुलिस ने दी भद्दी भद्दी गालियां, आर्मी जवान को दिया आर्मी गिरी निकालने की धमकी| पीड़ित आर्मी जवान ने वीडियो वायरल कर लगाई न्याय की गुहार| सराया खास बाजार में आर्मी जवान के भाई के साथ दुकानदार ने की थी मारपीट, विवाद की सूचना मिलने पर घटना की जानकारी करने पहुंचा था आर्मी जवान राज किशोर सिंह।



जवान ने कहा,''मेरा नाम राज किशोर सिंह है मैं एक इंडियन आर्मी में हूं| राजपूताना राइफल दिल्ली में तैनात हूं, कल मेरे साथ थाना सादुल्लाह नगर पुलिस ने मेरे साथ किए हद से ज्यादा मेरी बेइज्जती, मेरे छोटे भाई हैप्पी सिंह के साथ सराय खास बाजार में विशाल जयसवाल दुकानदार से कुछ गाली गलौज हुआ| इसके बारे में जब मुझे पता चला तो मैं वहां गया तो पता चला कि वहां से मेरा भाई जा चुका था और पहुंचा तो वहां पहले से 2 सिपाही खड़े थे, तो दुकानदार ने बोला यह उसका भाई है, तो सिपाही ने बोला तुम अपनी कार की चाबी दो, तब मैंने बोला सर इसमें मेरी क्या गलती है कि आप मेरे कार की चाबी ले रहे हैं, तब उसने बोला वह तुम्हारा भाई है ना, मैंने बोला हां सर, मुझे पता चला इसलिए मैं आया कि क्या बात है किस बात पर झगड़ा हुआ है ,तो उन्होंने बोला तुम यहीं बैठो मेरे को और दुकानदार को वहां बैठा लिया गया|



 उसके बाद उन्होंने (पुलिस कर्मी) और फोर्स बुलाया उसके बाद मेरे को बोले तुम थाने चलो ,तब मैंने बोला सर इसमें मेरी गलती है मैं थाने क्यों चलूं, मैं अपने भाई को लेकर आता हूं, थाने पर या मैं उससे एक बार पूछ लूं किस बात पर झगड़ा हुआ है तब पुलिस ने मेरे साथ बहुत ही बदतमीजी किया, तो मैंने बोला सर मैं भी एक सैनिक हूं ,आप मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते ,तब पुलिस वालों ने गाली दिया कि तुम्हारी सारी आर्मी गिरी निकाल देता हूं,



उसके बाद उन्होंने (पुलिस कर्मी) मेरे को लात और हाथ से मारा फिर मैं बोला इतनी बेज्जती होने से अच्छा है कि मैं आपकी गाड़ी में बैठ जाऊं सर मेरी इतनी बेजती मत करो, मैं गाड़ी में बैठा मैं थाने गया जब मैं थाने पहुंचा, तो मैंने बोला HSO से बात करनी है मेरी उनसे बात कराइए तब वहां HSO बोले तुम्हारी क्या औकात है कि तुम मुझसे बात कर सकते हो, उसके बाद मेरे साथ बहुत ही बदतमीजी की गई ..मुझे मारा गया  उन्होंने बोला फर्जी केस में फंसा कर तुम्हारी नौकरी मैं खा सकता हूं. तुम यहां से चले जाओ और किसी से कोई चीज बना मत करना मैं बहुत ही नाराज हूं... मुझे नहीं समझ में आ रहा है कि मैं आत्महत्या कर लूं या घर छोड़ कहीं चला जाऊं.



अब आप लोग ही मुझे बताएं कि मैं क्या करूं मेरे वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोग शेयर करें वह मेरी सहायता करें कि ऐसा किसी और दूसरे फौजी भाई के साथ ना हो जिस तरीके से पुलिस बदतमीजी कर रही है ऐसा ना करें जबकि मेरा थाना रेहरा बाजार लगता है वहां ना ले जाकर मुझे सादुल्लानगर ले जाया गया|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।